शिवपुरी: शहर के एक सिनेमा घर के परिसर में फिल्मी अंदाज में मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में कई युवा एक दूसरे पर जमकर लात घुसे और लाठियां बरसाते हुए नजर आ रहे हैं। पड़ताल में पता चला कि यह वीडियो सिटी कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर रोड पर स्थित एक सिनेमा घर का है। जानकारी के अनुसार, यह वीडियो शुक्रवार का बताया गया है।
जहां एक दर्जन युवा सिनेमाघर बाइकों पर सवार होकर फिल्म को देखने गए हुए थे। इसी दौरान पार्किंग को लेकर सिनेमा देखने गए युवकों का पार्किंग स्टैंड पर कार्य करने वाले कर्मचारियों के बीच पार्किंग के पैसे को लेकर विवाद हो गया। पहले पार्किंग स्टैंड के कर्मचारियों और फिल्म देखने गए युवाओं के बीच विवाद हुआ। इसके बाद देखते ही देखते फिल्म देखने आए युवाओं ने पार्किंग स्टैंड के दोनों कर्मचारियों को पीटना शुरू कर दिया।
इसका वीडियो सिनेमा देखने आए किसी व्यक्ति ने बना लिया। इस मारपीट में पार्किंग स्टैंड के कर्मचारी संजय कुशवाह और गिरिराज कुशवाह को चोट आई है। कर्मचारी संजय कुशवाह ने बताया कि उन्होंने युवाओं से बाइक स्टैंड के नियमानुसार पैसे मांगे। जिन्हें देने से मना कर दिया गया। इसके बाद युवाओं ने पहले उन्हें जमकर पीटा और फिर मौके से फरार हो गए।

पार्किंग के टिकट को लेकर बिग सिनेमा घर में मारपीट / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के सईसपुरा मीट मार्केट में पड़ोसियों के बीच विवाद, चप्पलों से पिटाई का वीडियो वायरल / Shivpuri News
- संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप: सुनवाई नहीं होने पर महिला ने लगाई सीएम हेल्पलाइन, अब शिकायत वापस लेने का दबाव / Shivpuri News
- शादी में शामिल होने आई महिला के जेवर और नकदी लेकर रिश्तेदार फरार, एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 40 वर्षीय महिला को रौंदा, मौके पर मौत / Shivpuri News
- सेवा का ‘शीतल’ जज्बा: प्याऊ के साथ शुरू हुई बेजुबानों की फिक्र, अग्रवाल महिला संगठन की शानदार पहल! / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment