गांव में अलग-अलग स्थानों पर खराब पड़े हैडपंप
सीएम हेल्पलाइन सहित जिम्मेदारों को शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई
कोलारस: शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभाग स्थित ग्राम पंचायत जूर में वर्षो से से आधा दर्जन से अधिक हैडपंप खराब पड़े हैं। ऐसे में गांव की 1500 की आबादी पानी के लिए परेशान है। कुछ लोग टैंकरों से खरीदकर पानी लेने को मजबूर है तो कुछ आसपास के लोगों से पैसे देकर पानी ले रहे है। इधर शिकायतों के बाद भी पीएचई के अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे।
जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत देहरदा सड़क के ग्राम जूर में अलग-अलग स्थानों पर आधा दर्जन हैडपंप ग्रामीणों को पानी उपलब्ध कराने के लिए पीएचई विभाग ने कई साल पूर्व लगवाए थे। अभी वर्षो से यह हैडपंप खराब है। आदिवासी बस्ती में केवल एक हैडपंप चालू है, शेष स्थानों पर लगे हैडपंप खराब पड़े है। हालात यह है कि हैडपंप खराब ही नहीं बल्कि जर्जर स्थिति में पहुंच गए है। ग्रामीणों का कहना है कि वह कई बार इस संबंध में जिम्मेदार अधिकारियों को शिकायत कर चुके है। इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई।
यह बोले परेशान लोग
हमारी बस्ती में दो हैडपंप हैं। इनमें से एक खराब है और दूसरे में खारा पानी आता है। ऐसे में पीने के पानी के लिए काफी परेशान हैं। सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत की थी, इसके बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ।
मथुरा बाई, निवासी हरिजन बस्ती जूर
यह बोले जिम्मेदार
हमने कुछ दिन पूर्व ही उस गांव के हैडपंपों को सही करवाया था। अगर वहां पर फिर खराब हो गए हैं तो हम उनको सुधरवा देते है। ग्रामीणों कीपानी की समस्या शीघ्र दूर की

जूर में वर्षो से खराब पड़े हैं आधा दर्जन हैंडपंप, 1500 की आबादी पानी खरीदकर बुझा रही प्यास / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मोहन यादव के बचाव में उतरे प्रीतम लोधी, बोले— कांग्रेस नेताओं की संपत्ति की भी हो जांच / Shivpuri News
- शादीशुदा जिंदगी बनी खौफ: मायके में सो रही पत्नी पर ब्लेड से हमला, जान से मारने की धमकी देकर फरार हुआ पति / Shivpuri News
- खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, पोहरी SDM के रीडर की पत्नी की मौत, रीडर समेत चार घायल / Shivpuri News
- गाय को लेकर छिड़ा संग्राम, मालिकाना हक के विवाद में तीन घायल, गाय ले जाने पहुंचे दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप / Shivpuri News
- लापता टैक्सी ड्राइवर का बस स्टैंड की छत पर मिला शव, मौत बनी रहस्य; पत्नी ने दो युवकों पर जताया शक / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment