शिवपुरी: सेना के वाहन में शहीद अमर शर्मा की पार्थिव देह के पीछे-पीछे वंदे मातरम और भारत माता की जय जैसे नारे लगाते हुए हजारों लोग चल रहे थे। शहीद अमर शर्मा की पार्थिव देह जैसे ही उनके गृहग्राम खरई भाट पहुंची पूरा गांव सहित आसपास के क्षेत्र के लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़ा। हर आंख में आंसू थे। अमर सिंह का अंतिम संस्कार रात करीब 11.45 बजे किया गया। जिस जगह पर उनका अंतिम संस्कार हुआ वहीं उनकी याद में शहीद पार्क बनाया जाएगा।
अमर शर्मा का देहावसान गुरुवार को हार्टअटैक की वजह से हुआ था। वे सियाचिन में मानइस 30 डिग्री तापमान में देश की सुरक्षा में तैनात थे। शहीद अमर शर्मा की पार्थिव देह रात करीब 8 बजे शिवपुरी पहुंची थी। सबसे पहले शिवपुरी में 18वीं बटालियन गेट पर पहुंचते ही अफसरों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पार्थिव देह को 12 किमी दूर शहीद के गृहग्राम खरई भाट के लिए रवाना किया गया।
शिवपुरी से सेना के वाहन से शहीद के गृहग्राम तक लाया गया। यहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए गांव में 50 हजार से ज्यादा लोग और 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
शिवपुरी के शहीद जवान की अंत्येष्टि के लिए सरकारी 3 बीघा जमीन चयनित की गई है। जहां शहीद का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसी जगह शहीद पार्क भी बनाया जाएगा।
शहीद को श्रद्धांजलि देने मंत्री तुलसी सिलावट और मंत्री भारत सिंह कुशवाह राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा गांव पहुंचे अन्य भाजपा पदाधिकारियों के साथ-साथ हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाव शहीद अमर पंचतत्व में विलीन, याद में बनेगा पार्क / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment