Press "Enter" to skip to content

नवविवाहिता को पहने हुए कपड़ों में घर से ससुरालियों ने भगाया, 1 लाख की कर रहे मांग / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी की नो हरी खुर्द में रहने वाली महिला ने एसपी से आज गुहार लगाई है. उसने बताया कि उसके ससुरालीजनों द्वारा दहेज में एक लाख रुपए की मांग की जा रही है वहीं नहीं देने पर मारपीट की जाती है और उसके सोने चांदी के जेवर कपड़े रख लिए हैं वहीं जिन कपड़ों में नवविवाहिता घर पर थी ऐसे ही कपड़ों में उसे घर से भगा दिया.

जानकारी के अनुसार नीलम शर्मा पत्नी अंशुल शर्मा निवासी खुड़ा हाल निवासी नौहरी खुर्द ने बताया कि 20 जून 2022 को हिंदू रीति रिवाज के हिसाब से उसकी शादी हुई थी शादी में सभी तरह के सामान सहित 51 हज़ार रुपए फलदान में दिए गए थे वहीं 10 लाख रुपए के करीब शादी हुई थी महिला ने बताया कि हरियाली के 1 दिन पहले बुरी तरह मारपीट की गई और कहां गया की हरियाली पर दहेज लेकर आना जब महिला ने बात नहीं मानी तो मारपीट कर दी.

महिला ने शिकायत में बताया कि शारीरिक रूप से उसके ससुरालीजनों प्रताड़ित करते हैं वही पति अंशुल शर्मा एवं सास कविता शर्मा, ससुर विष्णु प्रसाद शर्मा, देवर अंकित शर्मा एवं नंद आकांक्षा शर्मा द्वारा दबाव डाला जाता है कि एक लाख माता-पिता से दहेज में और चाहिए महिला ने कहा कि इतने रुपए कहां से लाएंगे तो उसके साथ मारपीट कर दी वहीं सोने चांदी के जेवरात सभी उतरवाकर छुड़ा लिए और महिला को मायके छोड़ कर चले गए महिला ने बताया कि उसकी 12वीं की अंकसूची भी उससे छुड़ाकर रख ली है महिला ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!