शिवपुरी: जिले बैराड़ थाना क्षेत्र के गांव टौरिया में कुएं में गिरे अजगर सांप की जान आखिरकर ग्रामीणों और वन विभाग की टीम की सूझबूझ के कारण बच गई.दरअसल टौरिया गांव में किसान अनूप यादव के खेत पर बने करीब 50 फीट गहरे कुएं में एक अजगर सांप गिर गया.खेत पर पहुंचे अनूप ने जब कुएं में झांक कर देखा तो कुएं में अजगर सांप फुंकारता नजर आया, जिसके बाद अनूप ने कुएं में अजगर सांप गिरने की सूचना वन
विभाग को दी.जिसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम और ग्रामीणों ने कुएं में गिरे अजगर सांप को निकालने का प्रयास शुरू किया.
बांस की डलिया और रस्सी की मदद से किया रेस्क्यू
वन विभाग की टीम और ग्रामीणों ने बांस की डलिया में पत्थर रखकर रस्सी से बांधकर डलिया को कुएं में डाला और अजगर सांप जब डलिया में बैठा तो उसे धीरे धीरे कुएं से ऊपर खींचा गया.अजगर सांप को कुएं से बाहर निकालने के बाद वन विभाग की टीम ने उसे एक बोरे में डालकर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया. इस दौरान कुएं से अजगर सांप का रेस्क्यू देखने काफी ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई.
ज्यादा दिन कुएं में पड़ा रहता तो जा सकती थी अजगर की जान
बताया जा रहा है कि युक्त अजगर सांप तीन-चार दिन पहले कुएं में गिरा था लेकिन नौकर ने खेत मालिक को बताया नहीं अगर ज्यादा दिन तक अजगर कुएं में रहता तो वह मर जाता क्योंकि कुएं में ज्यादा खाने को नहीं मिलता साथ ही ठंड में ठंडा पानी वैसे ही अजगर जैसे कोल्ड ब्लड वाले प्राणी को सूट नहीं करता उस कारण से भी उसकी मृत्यु हो जाती.

टोरिया में कुए में गिरा अजगर, घंटो तक किया रेसक्यू, जंगल में छोड़ा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मोहन यादव के बचाव में उतरे प्रीतम लोधी, बोले— कांग्रेस नेताओं की संपत्ति की भी हो जांच / Shivpuri News
- शादीशुदा जिंदगी बनी खौफ: मायके में सो रही पत्नी पर ब्लेड से हमला, जान से मारने की धमकी देकर फरार हुआ पति / Shivpuri News
- खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, पोहरी SDM के रीडर की पत्नी की मौत, रीडर समेत चार घायल / Shivpuri News
- गाय को लेकर छिड़ा संग्राम, मालिकाना हक के विवाद में तीन घायल, गाय ले जाने पहुंचे दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप / Shivpuri News
- लापता टैक्सी ड्राइवर का बस स्टैंड की छत पर मिला शव, मौत बनी रहस्य; पत्नी ने दो युवकों पर जताया शक / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment