शिवपुरी की सर्किल जेल में गुरुवार को भाई दूज के अवसर पर सर्किल जेल में खुली मुलाकात करवाई गई। इस अवसर पर बंदी भाइयों को टीका करने के लिए बड़ी संख्या बहने पहुंची। भाइयों को दूज पर टीका करने के लिए बहनों की लंबी-लंबी कतारें जेल के बाहर लगी रहीं। रक्षाबंधन के पर्व पर सर्किल जेल में बहनों को अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पर प्रतिबंध जेल प्रबंधन के द्वारा लगा दिया गया था। परंतु इस बार भाई दूज के अवसर पर जेल प्रबंधन ने जेल के दरवाजे बहनों के लिए खोल दिए। लंबे इंतजार के बाद जेल पहुंची। बहनें अपने भाइयों से मिलकर भावुक हो गईं। कई बहनों के आंसू छलक पड़े। इस दौरान बहनों ने भाइयों को तिलक कर रक्षा का वचन लिया। भाईदूज के दिन जेल प्रशासन ने महिलाओं को प्रवेश देने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। चेकिंग के बाद सभी को अंदर जाने दिया जा रहा है। खाने के पैक्ड सामान और फलों को ही ले जाने की अनुमति है। बहनें भी भाइयों से मिलकर काफी खुश हैं।
करैरा उप जेल में लगा बहनों का ताता मनाया भाई दोज का त्योहार
भाई दूज के दिन करैरा उप जेल में भी खुली मिलाई करवाई गई। सुबह से ही बहनें अपने भाइयों से मिलने पहुंची और अपने-अपने भाइयों को टीका लगाकर मिठाइयां खिलाकर भाई दूज का त्योहार मनाया। उपजेल जेलर सुनील शर्मा ने बताया दीपावली के बाद आज माताएं-बहनें अपने भाईयों से मिलने आईं हैं। जिन्हें नियम अनुसार भेंट कराया गया।

भाई दूज पर बहने जेल पहुंची भाइयों को तिलक लगाकर मनाया भाई दूज का त्यौहार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के सईसपुरा मीट मार्केट में पड़ोसियों के बीच विवाद, चप्पलों से पिटाई का वीडियो वायरल / Shivpuri News
- संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप: सुनवाई नहीं होने पर महिला ने लगाई सीएम हेल्पलाइन, अब शिकायत वापस लेने का दबाव / Shivpuri News
- शादी में शामिल होने आई महिला के जेवर और नकदी लेकर रिश्तेदार फरार, एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 40 वर्षीय महिला को रौंदा, मौके पर मौत / Shivpuri News
- सेवा का ‘शीतल’ जज्बा: प्याऊ के साथ शुरू हुई बेजुबानों की फिक्र, अग्रवाल महिला संगठन की शानदार पहल! / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment