शिवपुरी के करैरा नगर में चोरों ने छोटी दीपावली की रात एक सूने मकान को अपना निशाना बनाते हुए लाखों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इसकी शिकायत करैरा थाने में दर्ज कराई है।
दीपावली पर दीपक रखने आया तब हुआ खुलासा
जानकारी के अनुसार करैरा तहसील के रामनगर गधाई का रहने वाला अर्जुन स्कूल बस में ड्राइवरी का काम करता है। वह पत्नी के साथ करैरा नगर में रहता है। छोटी दीपावली की रात अर्जुन करैरा नगर में स्थित अपने मकान पर पूजा पाठ करके गांव रामनगर गधाई चला गया। इसके बाद सोमवार रात जब वह घर में पूजा-पाठ और दीपक लगाने के लिए करैरा पहुंचा तो उसने पाया कि घर के दरवाजे ताला टूटा हुआ था। घर का सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। घर की अलमारी में रखे लगभग ढाई लाख के गहने चोरी हो चुके थे। घर में रखे 80 हजार रुपए भी चोरी हो चुके थे। अर्जुन ने चोरी की शिकायत करैरा थाने में पहुंचकर दर्ज कराई करैरा थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के तलाश शुरू कर दी।

दीपावली मनाने गया परिवार, चोरों ने ढाई लाख के जेवरात सहित उड़ाए 80 हज़ार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के सईसपुरा मीट मार्केट में पड़ोसियों के बीच विवाद, चप्पलों से पिटाई का वीडियो वायरल / Shivpuri News
- संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप: सुनवाई नहीं होने पर महिला ने लगाई सीएम हेल्पलाइन, अब शिकायत वापस लेने का दबाव / Shivpuri News
- शादी में शामिल होने आई महिला के जेवर और नकदी लेकर रिश्तेदार फरार, एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 40 वर्षीय महिला को रौंदा, मौके पर मौत / Shivpuri News
- सेवा का ‘शीतल’ जज्बा: प्याऊ के साथ शुरू हुई बेजुबानों की फिक्र, अग्रवाल महिला संगठन की शानदार पहल! / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment