शिवपुरी: शहर के देहात थाना क्षेत्र के नईसराय में एक 50 वर्षीय महिला ने जाधव सागर तालाब में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को तत्काल तालाब में उतरकर बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। लोगों ने बताया कि इस तालाब में मगरमच्छ भी रहते है, यदि समय रहते इन्हें नहीं निकाला जाता, तो कुछ भी हो सकता था। अस्पताल चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को रोज नईसराय की रहने वाली 50 वर्षीय सरवनी आदिवासी पत्नी नंदराम आदिवासी का पड़ोसियों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिससे बाद सरवनी आदिवासी जाधव सागर तालाब की ओर चली गई और तालाब में छलांग लगा दी।
गनीमत रही की महिला को तालाब में छलांग लगाते वक्त कुछ लोगों ने देख लिया। जिसके बाद तत्काल महिला को तालाब में कुछ लोगों ने कूदकर बाहर निकाला। जिसके बाद महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल चौकी पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
सो रहा था बेटा, मां ने लगा दी छलांग
महिला के बेटे सीताराम ने बताया कि वह घर पर सो रहा था इसी दौरान उसकी मां का पड़ोसियों से विवाद हो गया था। गौरतलब है कि जिस जाधव सागर तालाब में महिला ने छलांग लगाई थी उस तालाब में सैकड़ों की संख्या में मगरमच्छ मौजूद है, गनीमत रही कि समय रहते महिला को तालाब से बाहर निकाल लिया गया नहीं तो कोई अप्रिय घटना भी घटित हो सकती थी।

झगडे के बाद महिला ने लगाई जाधव सागर तालाब में छलांग, बची जान / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के सईसपुरा मीट मार्केट में पड़ोसियों के बीच विवाद, चप्पलों से पिटाई का वीडियो वायरल / Shivpuri News
- संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप: सुनवाई नहीं होने पर महिला ने लगाई सीएम हेल्पलाइन, अब शिकायत वापस लेने का दबाव / Shivpuri News
- शादी में शामिल होने आई महिला के जेवर और नकदी लेकर रिश्तेदार फरार, एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 40 वर्षीय महिला को रौंदा, मौके पर मौत / Shivpuri News
- सेवा का ‘शीतल’ जज्बा: प्याऊ के साथ शुरू हुई बेजुबानों की फिक्र, अग्रवाल महिला संगठन की शानदार पहल! / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment