शिवपुरी: जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के एक गांव में 10 दिन पहले 19 वर्षीय नवविवाहिता का अपहरण कर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के मामले में शुक्रवार को जांच के बाद पुलिस ने 3 युवकों के विरुद्ध दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है.दरअसल पीड़िता ने गांव के ही 3 युवकों पर अपहरण कर बंधक बनाकर दुष्कर्म किए जाने की शिकायत शिवपुरी एसपी कार्यालय पहुंचकर दर्ज कराई थी.
3 युवकों पर अपहरण कर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप
पीड़िता ने पुलिस को दिया अपने आवेदन में बताया कि 12 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे वह अपनी दादी के साथ सो रही थी तभी वह शौच के लिए घर से बाहर निकली तो बाहर गांव का ही धर्मेंद्र छीपा,मोनू धाकड़ और दीवान परिहार खड़े थे.धर्मेंद्र छीपा ने जबरदस्ती मेरा हाथ पकड़ कर मुझे अपनी बाइक पर बिठा लिया पीछे से दीवान परिहार ने पीछे से मुझे पकड़ लिया.
दूसरी बाइक से मोनू धाकड़ पीछे पीछे आ गया. तीनों मुझे जबरदस्ती पकड़ कर गांव के बाहर बने मंदिर के पास एक टपरिया में ले गए, जहां धर्मेंद्र छीपा ने जबरदस्ती घर वालों और मुझे जान से मारने की धमकी देकर बंधक बनाकर 2 दिन तक मेरे साथ दुष्कर्म किया.इस दौरान मोनू धाकड़ और दीवान परिहार बाहर खड़े रहे.
बलविंदर ढिल्लन थाना प्रभारी पोहरी
महिला ने 3 युवकों पर अपहरण कर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने की शिकायत एसपी आफिस में आवेदन देकर की थी, आवेदन की जांच और महिला के कथनों के आधार पर पुलिस ने 3 युवकों के विरुद्ध धारा 376 सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर प्रकरण विवेचना में ले लिया है.फिलहाल आरोपी फरार है पुलिस
उनकी तलाश में जुटी हुई है.

नवविवाहिता का अपहरण बंधक बनाकर 2 दिन तक किया दुष्कर्म, पुलिस ने 3 युवकों पर दर्ज किया केस / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मोहन यादव के बचाव में उतरे प्रीतम लोधी, बोले— कांग्रेस नेताओं की संपत्ति की भी हो जांच / Shivpuri News
- शादीशुदा जिंदगी बनी खौफ: मायके में सो रही पत्नी पर ब्लेड से हमला, जान से मारने की धमकी देकर फरार हुआ पति / Shivpuri News
- खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, पोहरी SDM के रीडर की पत्नी की मौत, रीडर समेत चार घायल / Shivpuri News
- गाय को लेकर छिड़ा संग्राम, मालिकाना हक के विवाद में तीन घायल, गाय ले जाने पहुंचे दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप / Shivpuri News
- लापता टैक्सी ड्राइवर का बस स्टैंड की छत पर मिला शव, मौत बनी रहस्य; पत्नी ने दो युवकों पर जताया शक / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment