पिछोर-आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा के पिछोर विधानसभा प्रभारी शैलेन्द्र बरुआ ने पिछोर विधानसभा के पिछोर बामोर खनियाधाना मंडलो
की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी कार्यक्रम और उनकी तैयारियों को लेकर चर्चा की। जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडोतिया ने बताया कि गुरुवार को पिछोर विधानसभा की प्रवास पर आए पूर्व संभागीय संगठन मंत्री व वर्तमान पाठ्य पुस्तक निगम की अध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त
शैलेन्द्र बरुआ ने पिछोर विधानसभा के सभी मंडलों के पदाधिकारियों बैठक के सम्बंध ने बताया कि यह बैठक आगामी विधानसभा चुनाव के रोडमैप का हिस्सा है। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रम व संगठन के पदाधिकारियों को उनके कार्यो के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनावों लिए पूरी तरह से तैयार है और अब लगातार पार्टी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सभी को उनके कार्यो और भूमिका का निर्वहन करने के बारे में बताया गया है। उनके साथ में मौजूद जिला मंत्री भाजपा न मनीष अग्रवाल ने बताया कि भाजपा में नीति, नियत व नेतृत्व है। भाजपा में अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को भी प्रत्याशी बनाया जा सकता है जो सिर्फ भाजपा में ही संभव है। वहीं पूर्व मंत्री भैया सब लोधी ने कहा कि भाजपा सर्वसमाज की पार्टी है। सदस्य संख्या के मामले में हम बहुत आगे हैं। विधानसभा चुनाव में इस बार भी सफलता हासिल करनी है। यह तभी संभव है जब कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी के साथ अभी से चुनाव की तैयारी में जुट जाएं।
बैठक में मुख्य रुप से मंडल अध्यक्ष सत्यप्रकाश भरदेलिया,पिछोर मंडल अध्यक्ष राहुल रहोरा बामोर मंडल अध्यक्ष उदय यादव रामकृष्ण पाराशर, युवा मोर्चा अध्यक्ष विवेक यादव, मंडल उपाध्यक्ष, किसान मोर्चा अध्यक्ष सुरेंद्र कोठादार रमाकांत पाठक मंडल महामंत्री बृजेंद्र चौबे, मंडल उपाध्यक्ष मयंक सिंघई, रहीश यादव, मंडल महामंत्री जितेंद्र पुरोहित,खनियाधाना नगर पालिका पार्षद बीरन केवट उर्फ बिट्टू केवट दिनेश कुमार केवट विनीता मैनेजर जैन जी दाउद अली फूल,रोहित यादव, तारा सिंह यादव सिंधिया फैंस क्लब अध्यक्ष हरिभान सिंह लोधी,पिंटू जैन, अनुसूचित जनजाति अध्यक्ष राकेश परिहार,जितेंद्र यादव, राजेश लोधी पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष आदि लोग मुख्य रूप से शामिल हुए

भाजपा का मिशन 2022 के लिए विधानसभा प्रभारी शैलेन्द्र बरुआ ने ली बैठक / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कैंसर पीड़ित पत्नी को पति ने घर से निकाला, जेवर भी रखने का आरोप; इलाज और भरण-पोषण के लिए कलेक्टर से गुहार / Shivpuri News
- दो बेटे और एक बेटी के बावजूद 80 साल की मां भीख मांगने को मजबूर, बड़े बेटे पर मकान हड़पने और मारपीट के आरोप / Shivpuri News
- जंगली सुअरों ने रौंदी मूंगफली और मूंग की फसल, किसान ने कलेक्टर से मांगा सर्वे और मुआवजा / Shivpuri News
- कुटीर की मजदूरी के 22 हजार निकले, मजदूर को नहीं मिले! सरपंच-सचिव की मिलीभगत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत / Shivpuri News
- मोबाइल देखने के बहाने दुकान में घुसा युवक, 90 हजार के दो मोबाइल लेकर फरार; CCTV में कैद वारदात / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment