शिवपुरी: आदिवासी महिला ने अपनी 6 साल की बच्ची को मोहना के टीकला गांव में गुर्जर दंपति को गोद दे दिया। छह साल बाद बच्ची 12 साल की हुई तो गुर्जर दंपत्ति ने 40 साल के व्यक्ति से शादी करा दी। चार साल से बच्ची से मारपीट और शोषण चलता रहा। 16 साल की उम्र होते ही किशोरी किसी तरह भागकर अपनी असली मां के पास ननिहाल इमलिया आ गई। लेकिन मां ने मदद नहीं की। ग्रामीण मददगार बना और किशोरी को सुभाषपुरा थाने ले गया। पुलिस ने मुरैना के नूराबाद थाना क्षेत्र निवासी तथाकथित पति सहित गोद लेने वाले दंपत्ति सहित असली मां के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक शिवपुरी तहसील के सकलपुर गांव की आदिवासी महिला ने अपनी 6 साल की बच्ची को ग्वालियर जिले में मोहना के टीकला गांव में गुर्जर दंपत्ति मोकम सिंह गुर्जर और मित्ती गुर्जर को गोद दिया था। बच्ची को छह साल तक रखा और 12 साल उम्र होते ही मुरैना जिले में नूराबाद थाना क्षेत्र निवासी बलराम गुर्जर (40) के संग शादी कर दी। नाबालिग चार साल तक बलराम गुर्जर के संग रही और अब 16 साल की उम्र होने पर दो दिन पहले किसी तरह भागकर ननिहाल इमलिया गांव आ गई। सगी मां को आपबीती बताई कि जिस उम्रदराज व्यक्ति से उसकी जबरन शादी करा दी, वह उसकी मारपीट और शारीरिक शोषण कर रहा था। लेकिन मां मदद के लिए आगे नहीं आई।
गांव का व्यक्ति मदद के लिए आगे आया और पीड़िता को सुभाषपुरा थाने ले गया। सुभाषपुरा थाना पुलिस ने बुधवार की रात मुरैना के बलराम गुर्जर, गोद लेने वाले मोकम गुर्जर, मित्ती गुर्जर और सगी मां के खिलाफ शून्य पर अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। मामले में धारा 376, मारपीट सहित पॉक्सो एक्ट के तहत कायमी की गई है।
दो बाद पहले भी भागकर मां के पास आ चुकी थी, तीसरी बार मामा के घर पहुंची: सुभाषपुरा थाना पुलिस के मुताबिक पीड़िता दो बाद पहले भी भागकर मां के पास पहुंच चुकी है। लेकिन मां कहती थी कि तेरी जिससे शादी की है, उसी के संग रहना है। इसी के साथ पीड़िता पर जुल्म बढ़ गए। तीसरी बार मामा के घर इमलिया पहुंच गई। लेकिन मामा मदद के लिए आगे नहीं आया तो गांव का व्यक्ति उसे सुभाषपुरा थाने ले आया।
पिता की पहले ही मौत हो चुकी, पीड़ित को बेचे जाने की आशंका
बचपन में ही पीड़िता के पिता की मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद मां ने मृतिका को गुर्जर दंपत्ति को दे दिया। जबकि गुर्जर दंपत्ति के पहले से संतान थी। इसलिए नाबालिग को बेचे जाने की भी आशंका है। गुर्जर दंपति गुर्जरा भी नाबालिग को बेचने जाने की संभावना है। पुलिस गिरफ्तारी के बाद ही असली बात सामने आ सकेगी।

मासूम से बलात्कार: गोद लेने बाले दम्पति, पति सहित मां पर मामला दर्ज, 12 साल की उम्र में कराई शादी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कैंसर पीड़ित पत्नी को पति ने घर से निकाला, जेवर भी रखने का आरोप; इलाज और भरण-पोषण के लिए कलेक्टर से गुहार / Shivpuri News
- दो बेटे और एक बेटी के बावजूद 80 साल की मां भीख मांगने को मजबूर, बड़े बेटे पर मकान हड़पने और मारपीट के आरोप / Shivpuri News
- जंगली सुअरों ने रौंदी मूंगफली और मूंग की फसल, किसान ने कलेक्टर से मांगा सर्वे और मुआवजा / Shivpuri News
- कुटीर की मजदूरी के 22 हजार निकले, मजदूर को नहीं मिले! सरपंच-सचिव की मिलीभगत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत / Shivpuri News
- मोबाइल देखने के बहाने दुकान में घुसा युवक, 90 हजार के दो मोबाइल लेकर फरार; CCTV में कैद वारदात / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment