मायापुर पुलिस की समझाइश के बाद ग्रामीणों ने खोला चक्का जाम
शिवपुरी: खनियांधाना तहसील के ग्राम बुधौन राजापुर में आस पास के करीब पांच गांव के सैकड़ो ग्रामीणों ने राजापुर चौराहा पर मुख्य राज मार्ग को जाम कर दिया और विद्युत विभाग के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगा कर चक्का जाम कर दिया जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि राजापुर में करीब दो माह से ट्रांसफार्मर खराब पड़ा हुआ है जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने कई बार संबंधित अधिकारियों से भी की और 181 पर भी की पर आज तक कोई कार्यवाही नही की गई ग्रामीणों ने बताया कि लाइट न होने की बजह हम लोगों को करीब 20 किलोमीटर दूर गेंहू पिसवाने जाना पड़ता है और पीने के पानी की भी समस्या बनी हुई है साथ ही बच्चे पढ़ाई नही कर पा रहे है एवं दीवाली का त्यौहार सर पर है जिससे ब्यापारी बर्ग के लोग परेशान है किसानों को भी फसल की बोबनी में परेशानी हो रही है जब ग्रामीणों ने इस समस्या के बारे में जेई सुमित वर्मा से बात की तो जेई साहब का कहना था कि आप लोग विल जमा करा दें और साथ मे रिश्वत के 15 हजार रुपये दें तो और आपकी समस्या का समाधान कर दूंगा जिससे परेशान हो कर ग्रामीणों ने सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत की पर कोई कार्यवाही नहीं हुई जिसकी बजह से आज सैकड़ों ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और मुख्य राजमार्ग खनियाधाना गुना शिवपुरी हाईवे पर चक्का जाम कर दिया साथ ही जब तक इस समस्या का समाधान नहीं होता है तब तक लोग चक्का जाम नहीं खोलेंगे यह भी कहते ग्रामीण दिखे जैसे ही चक्का जाम की सूचना मायापुर थाना प्रभारी को लगी तो पुलिस मय दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश दी कि आप लोग चक्का जाम खोल दें हम सभी मिलकर आपकी समस्या का समाधान करेंगे पर ग्रामीण अपनी जिद पर अड़े रहे जिसकी सूचना माया पर पुलिस ने विद्युत विभाग को दी तो विद्युत विभाग के सुपरवाइजर सुमित वर्मा एवं अन्य स्टाफ मौके पहुंचने को कहा गया और विद्युत विभाग के आला अधिकारी लापरवाही करते हुए मौके पर घंटे बाद पहुंचे इसके पश्चात मायापुर पुलिस ने द्वारा ग्रामीणों को समझाइश दी तो ग्रामीणों ने चक्का जाम खोल दिया फिलहाल विद्युत विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और कार्यवाही जारी है अब देखना यह है कि ग्रामीणों की समस्या का समाधान कब तक किया जाता है और रिश्वत के तौर पर सुपरवाइजर सुमित वर्मा के द्वारा 15 हजार रुपये लिए जाते हैं या फिर ट्रांसफार्मर ऐसे ही बदल दिया जाता है यह बहुत बड़ा सवाल बना हुआ है.

ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण करीब 5 गांव के ग्रामीण परेशान, लगाया चक्काजाम / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मोहन यादव के बचाव में उतरे प्रीतम लोधी, बोले— कांग्रेस नेताओं की संपत्ति की भी हो जांच / Shivpuri News
- शादीशुदा जिंदगी बनी खौफ: मायके में सो रही पत्नी पर ब्लेड से हमला, जान से मारने की धमकी देकर फरार हुआ पति / Shivpuri News
- खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, पोहरी SDM के रीडर की पत्नी की मौत, रीडर समेत चार घायल / Shivpuri News
- गाय को लेकर छिड़ा संग्राम, मालिकाना हक के विवाद में तीन घायल, गाय ले जाने पहुंचे दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप / Shivpuri News
- लापता टैक्सी ड्राइवर का बस स्टैंड की छत पर मिला शव, मौत बनी रहस्य; पत्नी ने दो युवकों पर जताया शक / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment