Press "Enter" to skip to content

SDM ऑफिस में महिला बाबू सुसाइड मामले में आरक्षक जयवीर भार्गव के खिलाफ दुष्कर्म के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर पोहरी थानां अंतर्गत की है जहा एसडीएम ऑफिस में महिला बाबू सुसाइड केस में अहम खुलासा हुआ है जिसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म सहित आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार पोहरी सरकारी क्वार्टर में निवासरत 32 बर्षीय महिला बाबू बेबी जाटब ने बीते 15 दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. जहां आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट लिखा जिसकी विवेचना पोहरी पुलिस ने की जिसमें अहम कारण सामने आया।

जानकारी के मुताविक बेबी जाटब के पति की मृत्यु के बाद अनुकम्पा नियुक्ति पोहरी में हुई जहा फेसबुक से आरक्षक जयवीर भार्गव से दोस्ती हुई ओर दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गया जहाँ आरक्षक ने बेबी जाटब को शादी करने का झांसा दिया और लगातार उसके साथ संवंध बनाये धीरे-धीरे समय गुजरा ओर बेबी जाटब ने शादी की कहा जिसे आरक्षक टालने लगा। जहा एक दिन आरक्षक ने शादी करने की मना कर दिया जिससे आहत होकर बेबी जाटव ने आत्महत्या करने की कोशिश की लेकिन वह सफल नही हो सकी वही एक दिन SDM ऑफिस में आत्महत्या करने की कोशिश की जो समय रहते इलाज मिलने से बचा लिया गया हालांकि उस दौरानं भी पुलिस को एक नोट मिला लेकिन कार्यवाही न होने के चलते आरोपी के हौसले बुलंद हुए और बेबी जाटब टूटती रही। जहा बीते 16 दिन पहले बेबी जाटव ने अपनी जीवन लीला समाप्त करने का मन बनाया और फांसी से लटककर अपनी जान दे दी और एक डायरी ओर मोबाइल में अपना अतीत छोड़ गई इस बार विवेचना ठीक हुई और आरक्षक जयबीर भार्गव पुत्र द्वारिका जाटव के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!