शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र की एप्रोच रोड पर दो महिलाओं में जमकर मारपीट हो गई। महिलाओं के बीच मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों महिलाओं ने कोलारस थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कोलारस निवासी एक महिला मंगलवार की दोपहर कंट्रोल पर राशन लेने गई थी। इसी दौरान वहां बाजार में अपनी पत्नी के साथ खरीदारी करने आए भड़ौता के एक ग्रामीण ने महिला पर अभद्र टिप्पणी करते हुए छेड़छाड़ कर दी। महिला ने आरोपित युवक के समक्ष जब इस बात का विरोध दर्ज कराया ताे आरोपित युवक महिला के साथ धक्कामुक्की कर वहां से भाग गया। इस दौरान युवक की मोटर सायकल वहीं छूट गई। इसके बाद युवक ने अपनी पत्नी को मौके पर भेजा और बाइक वापिस मंगवाने का प्रयास किया। दोनों महिलाएं जब आपस में बात कर रही थीं तभी दोनों में मुंहवाद होने लगा। मुंहवाद देखते ही देखते मारपीट पर पहुंच गया। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई, लोगों ने महिलाओं के बीच हुई मारपीट का वीडियो बना लिया जो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों महिलाओं ने पुलिस को मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की विवेचना उपरांत उचित कार्रवाई की बात कह रही है।

हाईवोल्टेज ड्रामा: महिला से छेड़छाड़ कर भागा पति, पत्नी को भेजा, दोनों में हुई जमकर मारपीट / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कैंसर पीड़ित पत्नी को पति ने घर से निकाला, जेवर भी रखने का आरोप; इलाज और भरण-पोषण के लिए कलेक्टर से गुहार / Shivpuri News
- दो बेटे और एक बेटी के बावजूद 80 साल की मां भीख मांगने को मजबूर, बड़े बेटे पर मकान हड़पने और मारपीट के आरोप / Shivpuri News
- जंगली सुअरों ने रौंदी मूंगफली और मूंग की फसल, किसान ने कलेक्टर से मांगा सर्वे और मुआवजा / Shivpuri News
- कुटीर की मजदूरी के 22 हजार निकले, मजदूर को नहीं मिले! सरपंच-सचिव की मिलीभगत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत / Shivpuri News
- मोबाइल देखने के बहाने दुकान में घुसा युवक, 90 हजार के दो मोबाइल लेकर फरार; CCTV में कैद वारदात / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment