शिवपुरी के बामोरकला थाना क्षेत्र के हसर्रा गांव के रहने वाली 18 वर्षीय नवविवाहिता का अपरहण शादी के कुछ समय बाद तीन जुलाई को कुछ युवकों ने मिलकर कर लिया था। जिसकी बेटी के पिता ने अपरहण कर उसे बेचे जाने की शिकायत बामोरकला थाने में दर्ज कराई थी। नवविवाहिता पांच जुलाई को दस्तयाब भी कर ली गई थी। लेकिन नवविवाहिता ने कोई भी आरोपियों के खिलाफ वयान नहीं दिए थे। इसके बाद एक बार फिर आरोपियों ने 29 जुलाई नवविवाहिता के अपरहण की कोशिश की गई। इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचकर पिता पुत्री ने दर्ज कराई थी, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। इसी की शिकायत को लेकर मंगलवार को पिता जनसुनवाई में पहुंचा और कलेक्टर से शिकायत दर्ज कराई है।
दवाई देकर कब्जे में की थी बेटी
पीड़ित पिता का कहना है उसकी बेटी को खिन्नु नाम के लड़के ने जादूगर द्वारा दी गई दवाई को खिला दिया था। जिसके बाद उसकी बेटी खिन्नु के कब्जे में आ गई थी। इसके बाद उसकी बेटी को 3 जुलाई को खिन्नु अपने साथ भगा कर ले गया था। लेकिन जब उसने दूसरे जादूगर की मदद से अपनी बेटी पर किए हुए जादू को हटवाया तो उसकी बेटी 5 जुलाई को घर वापस आ गई थी।
29 जुलाई को एक बार फिर खिन्नु ने अपने साथियों के साथ बोलेरो वाहन में सवार होकर उसके खेत पर पहुंचा था। उस समय उसकी बेटी भैंसों को चारा डाल रही थी। इसी दौरान खिन्नु और उसके साथियों ने उसकी बेटी को बोलेरो वाहन में पटक लिया था और उसे अपरहण कर ले जाने लगे थे। बेटी की चीख-पुकार सुनकर उसे बचाया गया तो खिन्नु व उसके साथियों द्वारा उसके व उसकी पत्नी के साथ मारपीट करते हुए उसके बेटी को खेत में ही पटक कर भाग गए थे।
बेटी ने बताया था कि गाड़ी में वह लोग बात कर रहे थे कि खिन्नु ने गया नाम के युवक से 70 हजार रुपए में सौदा कर लिया है। इसकी शिकायत उसकी बेटी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचकर दर्ज कराई थी परंतु आज दिनांक तक कोई भी सुनवाई नहीं हुई इसके बाद आरोपी घर आकर धमकी दे रहे हैं उसे गांव से बाहर निकल जाने को मजबूर कर रहे हैं इसके साथ ही उसकी बेटी को भी खतरा बना हुआ है इसी की शिकायत को लेकर आज भी कलेक्टर कार्यालय पहुंचा है।
बामोर कला थाना प्रभारी पुनीत बाजपाई का कहना है कि 3 जुलाई को नवविवाहिता घर से लापता हुई थी और 5 जुलाई को दस्तयाब कर ली गई थी परंतु नवविवाहिता ने कोई भी बयान नहीं दिए थे इसके बाद 29 जुलाई की घटना के संबंध में कोई भी शिकायत बामोरकला थाने में दर्ज नहीं कराई गई है अभी भी शिकायतकर्ता अगर शिकायत लेकर पहुंचता है तो अवश्य ही कार्रवाई की जाएगी।

जादूगर की दवाई से बेटी को लिया कब्जे में, दूसरे जादूगर से जादू हटवाया / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कैंसर पीड़ित पत्नी को पति ने घर से निकाला, जेवर भी रखने का आरोप; इलाज और भरण-पोषण के लिए कलेक्टर से गुहार / Shivpuri News
- दो बेटे और एक बेटी के बावजूद 80 साल की मां भीख मांगने को मजबूर, बड़े बेटे पर मकान हड़पने और मारपीट के आरोप / Shivpuri News
- जंगली सुअरों ने रौंदी मूंगफली और मूंग की फसल, किसान ने कलेक्टर से मांगा सर्वे और मुआवजा / Shivpuri News
- कुटीर की मजदूरी के 22 हजार निकले, मजदूर को नहीं मिले! सरपंच-सचिव की मिलीभगत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत / Shivpuri News
- मोबाइल देखने के बहाने दुकान में घुसा युवक, 90 हजार के दो मोबाइल लेकर फरार; CCTV में कैद वारदात / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment