शिवपुरी: जिले कोलारस नगर में 14 अक्टूबर को पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया ने कोलारस जनपद के सभी सरपंचों के साथ बैठकर पंचायत की थी। इसी बैठक में कोलारस के एक युवक गोलू को सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ने कह दिया था कि स्वार्थवश भगवान को प्रसाद चढ़ाने और भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए अस्सी साल लग सकते हैं। इसी बयान पर पंचायत मंत्री को सीएम को अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया है।
गौरतलब है कि पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया ने 14 अक्टूबर को कोलारस में पंचायत सरपंचों की एक बैठक को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान उनसे गोलू ने खुद को रांची के पंचायत सरपंच का प्रतिनिधि बताते हुए पंचायत विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। इसी पर पंचायत मंत्री डॉ. सिसोदिया ने गोलू यादव से कहा था कि भ्रष्टाचार को मिटाने में 8 साल नहीं अस्सी साल भी लग सकते हैं। मंत्री सिसोदिया के इस बयान ने काफी तूल पकड़ा। वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके इस बयान को लेकर उनसे स्पष्टीकरण मांग लिया था।
मंत्री ने उन्हें एक पत्र भेज कर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करते हुए पत्र लिखा है कि, जो गोलू यादव नाम का युवक उनसे बात कर रहा था, वह न तो जनप्रतिनिधि था और न ही पार्टी का पदाधिकारी और न ही कोई पत्रकार। उनके स्पष्टीकरण में स्पष्ट उल्लेख है कि यह युवक पूर्व में भी कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी को उकसा कर उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर चुका है। मंत्री सिसौदिया ने अपने स्पष्टीकरण में कहा कि गोलू यादव के पिता पूर्व में ग्राम पंचायत रांची के सरपंच रह चुके हैं।
गोलू के पिता के कार्यकाल की जांच हो रही है
वर्तमान में गोलू के पिता के कार्यकाल की जांच कराई जा रही है। इसी के चलते उनके द्वारा अधिकारियों पर दबाब बनाया जा रहा है। इसी के चलते गोलू ने यह वीडियो वायरल किया है। मंत्री के अनुसार उनके भगवान पर प्रसाद चढ़ाए जाने और भ्रष्टाचार मिटाने में 80 साल लगने जैसे वाक्यों के गलत अर्थ लगाए जा रहे हैं। मंत्री का कहना है कि उक्त वार्तालाप उन्हाेंने बेहद हल्के फुल्के अंदाज और अच्छे माहौल में की थी। इसी कारण से उन्होंने भी हल्के-फुल्के शब्दों का उपयोग किया।

प्रभारी मंत्री को मज़ाक करना पड़ा महंगा, भोपाल से आया स्पष्टीकरण का बुलावा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मोहन यादव के बचाव में उतरे प्रीतम लोधी, बोले— कांग्रेस नेताओं की संपत्ति की भी हो जांच / Shivpuri News
- शादीशुदा जिंदगी बनी खौफ: मायके में सो रही पत्नी पर ब्लेड से हमला, जान से मारने की धमकी देकर फरार हुआ पति / Shivpuri News
- खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, पोहरी SDM के रीडर की पत्नी की मौत, रीडर समेत चार घायल / Shivpuri News
- गाय को लेकर छिड़ा संग्राम, मालिकाना हक के विवाद में तीन घायल, गाय ले जाने पहुंचे दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप / Shivpuri News
- लापता टैक्सी ड्राइवर का बस स्टैंड की छत पर मिला शव, मौत बनी रहस्य; पत्नी ने दो युवकों पर जताया शक / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment