शिवपुरी: खनियांधाना तहसील के बामौरकलाँ थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर की ट्रॉली पलटने से रामदेवी पुत्री राजेश अहिरवार उम्र 10 बर्ष की मौत हो गई आपको बता दें कि खेत से घर लौटते वक्त चाचा नीलम अहिरवार लापरवाही से ट्रैक्टर चला रहा था और बालिका ट्रैक्टर के मडगाड पर बैठी थी बालिका के पैर से ट्रैक्टर की लिफ्ट बाला बटन दब गया और लिफ्ट फस गई जिससे खनियांधाना-बामौरकलाँ रोड़ पर स्थित सिलावन मंदिर के पास ट्रैक्टर ट्राली पलट गई और बालिका की दबने के कारण मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जब बामौरकलाँ पुलिस को घटना की सूचना मिली तो मौके पर पहुच कर ट्रैक्टर ट्राली को हटवाया और मर्ग कायम कर बालिका की लाश को खनियांधाना स्वास्थ केंद्र पीएम के लिए भिजवा दिया गया है पुलिस के अनुसार चालक नीलम अहिरवार के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है और जाँच की जा रही है।।

ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 10 बर्षीय बालिका की मौके पर ही दर्दनाक मौत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- वेयर हाउस के पीछे मिला युवक का अर्द्धनग्न शव, हत्या की आशंका; पेट-छाती पर धारदार हथियार के निशान / Shivpuri News
- करैरा में लंपी वायरस की दस्तक, गोवंश पालकों की बढ़ी चिंता; वैक्सीन की कमी का आरोप / Shivpuri News
- रात में हुई मौत, सुबह परिजनों को मिली सूचना; जहरीली शराब की आशंका भी जताई, पुलिस जांच में जुटी / Shivpuri News<br>
- डिवाइडर से टकराकर 15 फीट उछली किशोरी, सिर में गंभीर चोट; वेंटीलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही सिद्धी / Shivpuri News
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News





Be First to Comment