शिवपुरी के करैरा नगर परिषद कार्यालय में 19 लाख के फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ था। जिसके आरोप वहां कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर पर लगे थे। जिसकी शिकायत नप सीएमओ ने दर्ज कराई और उसे नौकरी से भी हटा दिया। जिसके बाद करैरा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं गुरुवार रात कम्प्यूटर ऑपरेटर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया है। जिसमें उसने अपने आप को बेकसूर बताते हुए नगर परिषद के शाखा प्रबंधक पर गबन करने के आरोप लगाए हैं।
सीएमओ ने कप्यूटर ऑपरेटर की थाने में की थी शिकायत
करैरा सीएमओ ताराचंद धूलिया ने पुलिस में शिकायत दर्ज करते हुए बताया था कि उनके कार्यालय में जितेंद्र गौड़ ने आवास योजना के नाम पर गबन किया है। आरोपी करैरा के वार्ड नंबर 5 काजी मोहल्ला में रहता है। वह नप में कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर संविदा नियुक्ति के तौर पर कार्यरत था। जितेंद्र नगर के लोगों के खातों में पीएम आवास की राशि डालने व अन्य योजनाओं का काम करता था। जितेंद्र के पास पीएफएमएस पोर्टल के माध्यम से भुगतान करने के लिए चेकर आईडी, मेकर आईडी व कम्प्यूटर पासवर्ड रहते थे।
पीएम आवास के 26 लाख 50 हजार रुपए लोगों के खातों में वितरित होने थे। इसमें से 19 लाख रुपए का अंतर सामने आया। जांच में पता चला कि ऑपरेटर ने गलत बैंक खातों में 19 लाख रुपए ट्रांसफर किए हैं। जिन लोगों के खातों में रुपए डाले गए हैं, उनमें से अधिकांश लोग ऑपरेटर के घर के आसपास ही रहते हैं।
वीडियो जारी कर सुनाई आपबीती
जितेंद्र ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालते हुए कहा है कि उन पर जो हितग्राहियों के गलत तरीके से खाते में पैसे डालने का आरोप लगा है वह निराधार है। आवास योजना के हितग्राहियों के खाते में पैसे डालने का कार्य वह नहीं करते बल्कि यह कार्य तो शाखा प्रभारी सौरभ विंदल करते हैं। उन्हीं ने यह सारा पैसा हितग्राहियों के खाते में डाला था।
जब आवास योजना में हुए घोटाले की जांच हुई तो इन सभी ने मिलकर उसे झूठे आरोपों में फंसा दिया। कुछ पैसे हितग्राहियों से वह लेकर जरूर आया था लेकिन यह पैसे सौरव ने मंगाए थे। वीडियो में जितेंद्र का कहना है कि उस पर अब लगाए गए आरोप पत्र पर साइन करने के लिए भी दबाव बनाया जा रहा है।

करैरा के PM आवास योजना में 19 लाख के गवन में ऑपरेटर ने बताया बेक़सूर, वीडियो वायरल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मोहन यादव के बचाव में उतरे प्रीतम लोधी, बोले— कांग्रेस नेताओं की संपत्ति की भी हो जांच / Shivpuri News
- शादीशुदा जिंदगी बनी खौफ: मायके में सो रही पत्नी पर ब्लेड से हमला, जान से मारने की धमकी देकर फरार हुआ पति / Shivpuri News
- खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, पोहरी SDM के रीडर की पत्नी की मौत, रीडर समेत चार घायल / Shivpuri News
- गाय को लेकर छिड़ा संग्राम, मालिकाना हक के विवाद में तीन घायल, गाय ले जाने पहुंचे दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप / Shivpuri News
- लापता टैक्सी ड्राइवर का बस स्टैंड की छत पर मिला शव, मौत बनी रहस्य; पत्नी ने दो युवकों पर जताया शक / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment