शिवपुरी के कुटुम्ब न्यायालय में एक हाईवोल्टेज ड्रामा का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें एक महिला गुस्से में आगबबूला होकर एक बाइक पर बार बार पत्थर पटक रही है। महिला के हाई वोल्टेज ड्रामा को मौजूद लोग तमाशबीन बनकर देख रहे है। इन्हीं में से किसी एक व्यक्ति ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
पत्नी ने पति की बाइक पर पटके थे पत्थर –
जानकारी के अनुसार यह वीडियो 12 अक्टूबर का बताया गया है। बाइक पर पत्थर पटकने वाली महिला की पहचान रानी ओझा के रूप में हुई जिस बाइक पर रानी पत्थर पटक रही थी वह उसके पति राहुल ओझा की थी। दोनों के बीच कुटुंब न्यायालय में विवाद चल रहा है। राहुल ओझा 12 अक्टूबर की दोपहर अपनी पत्नी रानी को जीवन निर्वाह भत्ता देने के लिए न्यायालय पहुंचा था जहां दोनों पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई जिसके बाद पत्नी ने अपने पति राहुल की बाइक पर पत्थर पटकना शुरू कर दिया था।
2018 से चल रहा है विवाद, बीच हो गया था दोनों के बीच राजीनामा –
कमलागंज के रहने वाले राहुल ओझा ने बताया कि उसकी शादी रानी ओझा के साथ वर्ष 2016 में हुई थी पर 2 साल के भीतर दोनों के बीच विवाद होने लगा था उसकी पत्नी रानी चाहती थी कि वह घर से अलग रहे इसके बाद वह अपनी पत्नी को लेकर अलग रहने लगा था इस बीच उसे एक बेटा भी पैदा हुआ परंतु आपसी झगड़े बढ़ते गए जिसके बाद रानी उसे छोड़कर अपने मायके चली गई वर्ष 2018 से दोनों के बीच का विवाद न्यायालय में चल रहा है न्यायालय के आदेश के अनुसार उसे हर माह तीन हजार रुपए का जीवन निर्वाह भत्ता अपनी पत्नी रानी को देना होता है इन्हीं पैसों को देने व 12 अक्टूबर को कोर्ट में गया हुआ था जहां उसकी पत्नी भड़क गई और उसने बाइक पर पत्थर पटकना शुरू कर दिया। राहुल ओझा का कहना है कि अप्रैल माह में एक बार हम दोनों के बीच राजीनामा भी हो गया था परंतु 3 माह के भीतर उसके जीजा के भड़काने के बाद रानी उसे फिर छोड़ कर चली गई थी राहुल ओझा का कहना है कि घर में रखे पहले ही सामान को भी अपने साथ ले गई थी इसके बाद भी बाइक को वह अपनी संपत्ति समझ रही थी।

हाईवोल्टेज ड्रामा: कुटुंब न्यायालय में जीवन भत्ते के रुपए देने आए पति की गुस्साई पत्नी ने बाइक तोड़ी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के सईसपुरा मीट मार्केट में पड़ोसियों के बीच विवाद, चप्पलों से पिटाई का वीडियो वायरल / Shivpuri News
- संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप: सुनवाई नहीं होने पर महिला ने लगाई सीएम हेल्पलाइन, अब शिकायत वापस लेने का दबाव / Shivpuri News
- शादी में शामिल होने आई महिला के जेवर और नकदी लेकर रिश्तेदार फरार, एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 40 वर्षीय महिला को रौंदा, मौके पर मौत / Shivpuri News
- सेवा का ‘शीतल’ जज्बा: प्याऊ के साथ शुरू हुई बेजुबानों की फिक्र, अग्रवाल महिला संगठन की शानदार पहल! / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment