शिवपुरी: उत्तरप्रदेश के धरती पुत्र कहे जाने वाले दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव पर अभद्र टिप्पणी करना खनियाधाना नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष को महंगा पड़ गया। खनियाधाना पुलिस ने शिकायत के बाद अध्यक्ष पर मामला दर्ज लिया है।
बता दें, उत्तरप्रदेश के दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर खनियाधाना के रहने वाले राजेश सिंह यादव ने फेसबुक पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए पोस्ट की थी। उसी पोस्ट पर पूर्व नगर परिषद खनियाधाना के पूर्व में रहे अघ्यक्ष जगदीश साहू ने आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। टिप्पणी के बाद मामला तूल पकड़ गया। इसकी शिकायत यादव समाज के द्वारा खनियाधाना थाने में दर्ज कराई गई थी।
अभद्र टिप्पणी करने से पहले खनियाधाना नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष यह बात भूल गए थे कि जिले में कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने इंटरनेट मीडिया पर किसी भी समाज, व्यक्ति, धर्म, जाति आदि किे खिलाफ ऐसी कोई टिप्पणी करने पर धारा 144 लगा रखी थी। इसी आधार पर खनियाधाना नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष जगदीश साहू के खिलाफ धारा 188 के तहत प्रकरण कायम कर लिया है। खनियाधाना थाना प्रभारी तिमेश छारी का कहना है कि विवेचना में अगर कोई अन्य तथ्य सामने आते हैं तो उनके आधार पर धाराओं में इजाफा भी किया जा सकता है।

मुलायम सिंह यादव की पोस्ट पर अभद्र टिप्पणी, अध्यक्ष पर केस दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- वेयर हाउस के पीछे मिला युवक का अर्द्धनग्न शव, हत्या की आशंका; पेट-छाती पर धारदार हथियार के निशान / Shivpuri News
- करैरा में लंपी वायरस की दस्तक, गोवंश पालकों की बढ़ी चिंता; वैक्सीन की कमी का आरोप / Shivpuri News
- रात में हुई मौत, सुबह परिजनों को मिली सूचना; जहरीली शराब की आशंका भी जताई, पुलिस जांच में जुटी / Shivpuri News<br>
- डिवाइडर से टकराकर 15 फीट उछली किशोरी, सिर में गंभीर चोट; वेंटीलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही सिद्धी / Shivpuri News
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment