पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन को लिया हिरासत में, चौथा फरार
शिवपुरी। शहर के फिजिकल थाना अंतर्गत संजय कॉलोनी निवासी एक मासूम बालक के साथ उसी के पड़ौसी 4 नाबालिगों ने बाणगंगा मंदिर के पास ले जाकर अप्राकृतिक घटना को अंजाम दिया। पहले मामले में परिजनो ने राजीनामा कर लिया, लेकिन जब आरोपी पीडि़त परिवार का उपहास उड़ाने लगे तो मामला पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चौथा आरोपी अभी फरार है।
जानकारी के अनुसार संजय कॉलोनी निवासी एक 10 साल के मासूम बालक को दो दिन पूर्व उसी के पड़ौस में रहने वाले 17 साल की उम्र के 4 किशोर अपने साथ घुमाने के लिए बाणगंगा मंदिर ले गए। यहां पर मंदिर से कुछ दूरी पर इन बड़ी उम्र के लडक़ो ने मासूम के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। बाद में सभी अपने घर आ गए। पीडि़त बालक ने घटना के बारे में अपने परिजनो को बताया तो आरोपी पक्ष के परिजन भी आ गए। दोनो पक्षों के बीच में पहले तो बातचीत के बाद राजीनामा हो गया, लेकिन घटना को अंजाम देने वाले लडक़े बालक व उसके परिजनो का जगह-जगह उपहास उड़ाने लगे। इसके बाद परेशान बालक के परिजन बालक को लेकर फिजिकल थाना पहुंचे और घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने चारो आरोपियों पर पॉस्को एक्ट के तहत धारा 377 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर तीन किशोरों को पकड़ लिया है, जबकि चौथे की तलाश जारी है।

10 साल के मासूम लडक़े के साथ 4 नाबालिगों ने किया अप्राकृतिक कृत्य, 3 गिरफ्तार 1 फ़रार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मोहन यादव के बचाव में उतरे प्रीतम लोधी, बोले— कांग्रेस नेताओं की संपत्ति की भी हो जांच / Shivpuri News
- शादीशुदा जिंदगी बनी खौफ: मायके में सो रही पत्नी पर ब्लेड से हमला, जान से मारने की धमकी देकर फरार हुआ पति / Shivpuri News
- खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, पोहरी SDM के रीडर की पत्नी की मौत, रीडर समेत चार घायल / Shivpuri News
- गाय को लेकर छिड़ा संग्राम, मालिकाना हक के विवाद में तीन घायल, गाय ले जाने पहुंचे दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप / Shivpuri News
- लापता टैक्सी ड्राइवर का बस स्टैंड की छत पर मिला शव, मौत बनी रहस्य; पत्नी ने दो युवकों पर जताया शक / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment