शिवपुरी: नरवर तहसील के ग्राम पंचायत शेरगढ़ में एक किसान ने धान के खेत में अजगर देखा। जिसे देख अन्य ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए। अजगर ने एक मोर को जकड़े हुए बैठा था। ग्रामीणों ने सर्प मित्र को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे सर्प मित्र ने अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया।
12 फीट लंबे अजगर को देख मचा हड़कंप
शेरगढ़ गांव के रहने वाले किसान पर मानसिंह गुर्जर ने बताया कि उन्होंने अपने खेत में एक 12 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। जिसकी सूचना अन्य ग्रामीणों को दी थी अजगर की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया था। ग्रामीणों ने खेत में अजगर होने की सूचना सर्प मित्र सलमान पठान को दी थी। मौके पर पहुंचे सर्प मित्र ने अजगर को तलाश किया तो अजगर धान के खेत में छिपा बैठा था। अजगर एक मोर को अपना शिकार बना कर उसे निगलने की फिराक में था। सर्प मित्र सलमान को डेढ़ घंटे का वक्त अजगर को रेस्क्यू करने में लगा। सर्पमित्र सलमान पठान ने बताया कि अजगर की लंबाई 12 फीट है। जिसे अब सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाएगा।

धान के खेत में निकला 12 फुट लंबा अजगर, 30 किलो बजन का निकला अजगर, मोर को बनाया निशाना / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- वेयर हाउस के पीछे मिला युवक का अर्द्धनग्न शव, हत्या की आशंका; पेट-छाती पर धारदार हथियार के निशान / Shivpuri News
- करैरा में लंपी वायरस की दस्तक, गोवंश पालकों की बढ़ी चिंता; वैक्सीन की कमी का आरोप / Shivpuri News
- रात में हुई मौत, सुबह परिजनों को मिली सूचना; जहरीली शराब की आशंका भी जताई, पुलिस जांच में जुटी / Shivpuri News<br>
- डिवाइडर से टकराकर 15 फीट उछली किशोरी, सिर में गंभीर चोट; वेंटीलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही सिद्धी / Shivpuri News
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment