शिवपुरी: नगर पालिका के पंप अटेंडर के पद पर कार्यरत कर्मचारियों के सामने परिवार पालने के लिए संकट गहराता जा रहा है इसी समस्या को लेकर शिवपुरी नगर पालिका के पंप टेंडर एकजुट होकर नगर पालिका पहुंचे जहां उन्होंने नगरपालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा से जल्द से जल्द वेतन दिलाए जाने की मांग की है।
कैसे मनाएं दीपावली का त्यौहार, 2 माह से रुका पड़ा है वेतन –
नगर पालिका परिसर अपनी मांगों को लेकर एकजुट होकर पहुंचे पंप अटेंडरों ने बताया कि शहर में पंप अटेंडरों की संख्या 243 है जिन्हें बीते 2 माह से वेतन नहीं मिला है और अब तीसरा माह भी चालू हो गया है इसके बावजूद नगर पालिका प्रशासन उनके वेतन देने का मन नहीं बना रही है। पंप टेंडर पन्ना खान का कहना है कि उन्हें अपने परिवार के पालन पोषण में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है दीपावली का त्यौहार भी सिर पर आ गया है। पहले कि वह 2 माह से कर्जा लेकर अपने घर का खर्च चला रहे थे ऐसे में अगर उन्हें दीपावली के त्यौहार से पहले वेतन नहीं मिला तो उनके घर की दीपावली फीकी रह जाएगी इसी के चलते आज वह एकजुट होकर अपनी फरियाद लेकर नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा के पास पहुंचे हैं।
पंप अटेंडर लक्ष्मण सिंह बुंदेला का कहना है कि वह कई वर्षों से पंप अटेंडर के पद पर कार्य कर रहे हैं परंतु उनका वेतन कई वर्षों से नहीं बढ़ाया है इसके बावजूद भी वह आपने कार्य को पूरी ईमानदारी से करते हैं इसके अतिरिक्त उन्हें सर्वे सहित अन्य कार्यक्रमों में ड्यूटी भी करनी पड़ती है उस कार्य को भी वह अपनी नौकरी समझकर करते हैं इसके बावजूद उन्हें अगर वेतन समय पर नहीं मिलती है जिसके चलते उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा का कहना है कि सभी पंप अटेंडरों का वेतन दीपावली के त्यौहार से पहले ही दे दिया जाएगा इसकी प्रक्रिया शुरू करवा दी गई है।

पम्प अटेंडर पहुंचे नगरपालिका, 2 माह से रुका हैं वेतन, कैसे मनाएं दीवाली / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मोहन यादव के बचाव में उतरे प्रीतम लोधी, बोले— कांग्रेस नेताओं की संपत्ति की भी हो जांच / Shivpuri News
- शादीशुदा जिंदगी बनी खौफ: मायके में सो रही पत्नी पर ब्लेड से हमला, जान से मारने की धमकी देकर फरार हुआ पति / Shivpuri News
- खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, पोहरी SDM के रीडर की पत्नी की मौत, रीडर समेत चार घायल / Shivpuri News
- गाय को लेकर छिड़ा संग्राम, मालिकाना हक के विवाद में तीन घायल, गाय ले जाने पहुंचे दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप / Shivpuri News
- लापता टैक्सी ड्राइवर का बस स्टैंड की छत पर मिला शव, मौत बनी रहस्य; पत्नी ने दो युवकों पर जताया शक / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment