शिवपुरी: जिले के पिछोर से भारी बारिश की तबाही के बाद किसानों के दर्द को झलकाती हुई तस्वीरें निकल कर सामने आई है जिसमें एक किसान अपनी मूंगफली की बर्बाद हुई फसल को नाव के सहारे रेस्क्यू कर रहा है गौरतलब है कि बीते 48 घंटों में शिवपुरी जिले में भारी वर्षा ने कोहराम मचाया था। जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। किसानों की खेतों में पकी पकाई मूंगफली की फसल लगभग 80 फ़ीसदी तक बर्बाद हो चुकी है जिससे किसानों के चेहरों पर मायूसी की झलक देखी जा सकती है।
नाव के सहारे फसलों का रेस्क्यू –
पिछोर तहसील के भवनपुरा गांव में भारी बारिश ने इतनी तबाही मचाई कि किसानों के खेत तालाबों में तब्दील हो गए खेतों में पानी इतनी मात्रा में भरा कि खेतों में नाव तक तैरने लगी कई किसानों ने नाव के सहारे अपनी फसल को बचाने का प्रयास किया। भवनपुरा गांव के रहने वाले किसान राजकुमार केवट ने बताया कि उनके द्वारा कई बीघा में मूंगफली की फसल की गई थी परंतु अतिवृष्टि के कारण उनकी पूरी फसल बर्बाद हो गई है मूंगफली की फसल में मूंगफली का दाना पड़ चुका था जिसे बचाने के लिए उनके द्वारा नाव के सहारे फसल बचाने का प्रयास किया परंतु उनका यह प्रयास भी असफल रहा है राजकुमार केवट ने प्रशासन और सरकार से जल्द से जल्द मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।

खेत बने तालाब, अन्नदाता परेशान, आखिर कब मिलेगा मुआवजा? / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मोहन यादव के बचाव में उतरे प्रीतम लोधी, बोले— कांग्रेस नेताओं की संपत्ति की भी हो जांच / Shivpuri News
- शादीशुदा जिंदगी बनी खौफ: मायके में सो रही पत्नी पर ब्लेड से हमला, जान से मारने की धमकी देकर फरार हुआ पति / Shivpuri News
- खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, पोहरी SDM के रीडर की पत्नी की मौत, रीडर समेत चार घायल / Shivpuri News
- गाय को लेकर छिड़ा संग्राम, मालिकाना हक के विवाद में तीन घायल, गाय ले जाने पहुंचे दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप / Shivpuri News
- लापता टैक्सी ड्राइवर का बस स्टैंड की छत पर मिला शव, मौत बनी रहस्य; पत्नी ने दो युवकों पर जताया शक / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment