हुसैन टेकरी पर लगाया रक्तदान शिविर, आवश्यकता पडऩे पर अस्पताल में पहुंचकर भी किया जाएगा रक्तदान, लिया संकल्प
शिवपुरी: ईदमिलादुन्नबी के पावन अवसर पर स्थानीय हुसैन टेकरी शिवपुरी पर सेवा कार्य करते हुए मुस्लिम समाज के युवाओं ने मिलकर एक दिवसीय रक्तान श्ििावर का आयोजन किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चन्देल, शहर काजी वलीउद्दीन सिद्दीकी एवं फरमान अली मौजूद रहे। यहां ईदमिलादुन्नवी के अवसर पर आयोजित रक्तदान कार्यक्रम को पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के द्वारा सराहा गया और इस तरह के आयोजन समय-समय पर होते रहने की बात कही साथ ही यहां रक्तदान करने वाले युवा रक्तदाताओं का प्रोत्साहन भी एसपी के द्वारा किया गया। हालांकि यहां मुस्लिम युवकों द्वारा आयोजित इस रक्तदान शिविर में 100 यूनिट रक्तदान करने का लक्ष्य तय किया गया था लेकिन फिलहाल जिला चिकित्सालय में रक्त की उपलब्धता को देखते हुए आधा सैकड़ा युवकों से ही रक्तदान कराया गया और शेष रक्तदाताओं को आगामी समय में जिला चिकित्सालय में आवश्यक रक्त की आवश्यकता पडऩे पर बुलाया जाएगा। यहां रक्तदान हेतु जिला चिकित्सालय के द्वारा ही ब्लड बैंक वाहन भी मौजूद रहा जिसमें ब्लड बैंक प्रभारी भानुप्रताप रायकवार अपनी टीम के साथ शामिल रहे जिन्होंने इस रक्तदान शिविर में अपना योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन या गरीब नवाज सोशल वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष फरमान अली द्वारा किया गया। इसके साथ ही यहां मुस्लिम युवाओं के द्वारा जरूरत पढऩे पर अस्पताल पहुंकर भी रक्तदान किया जाता है ऐसे रक्तदाताओं का प्रोत्साहित करते हुए अन्य लेागों से भी रक्तदान करने की अपील की गई। यहां महाआर्यमन सिंधिया ब्लड डोनेट संस्था के नव युवक अरमान पठान नेशनल चेंपियन वेटलिफ्टिंग के द्वारा भी रक्तदान किया किया गया, इसके साथ ही संस्था के अरमान पठान, शेरू खान, गोलू पठान आदि सहित अन्य मुस्लिम भाई मौजूद रहे। जिसकी सराहना की गई। इसके साथ ही भी समय-समय पर जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराती है जिससे कोई व्यक्ति रक्त के अभाव में परेशान ना हो और उसे जरूरत पडऩे पर अस्पताल में भी रक्त उपलब्ध हो जाए। इस अवसर पर आजाद खान, शेरू खान, शरीफ खान आदि सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ईदमिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम युवाओं ने किया रक्तदान / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- वेयर हाउस के पीछे मिला युवक का अर्द्धनग्न शव, हत्या की आशंका; पेट-छाती पर धारदार हथियार के निशान / Shivpuri News
- करैरा में लंपी वायरस की दस्तक, गोवंश पालकों की बढ़ी चिंता; वैक्सीन की कमी का आरोप / Shivpuri News
- रात में हुई मौत, सुबह परिजनों को मिली सूचना; जहरीली शराब की आशंका भी जताई, पुलिस जांच में जुटी / Shivpuri News<br>
- डिवाइडर से टकराकर 15 फीट उछली किशोरी, सिर में गंभीर चोट; वेंटीलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही सिद्धी / Shivpuri News
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment