शिवपुरी: जिले में हत्याओं के मामले में इजाफा होता ही जा रहा है पुलिस ने हाल ही में हुई दो हत्याओं की गुत्थी सुलझाई थी कि विते रोज एक महिला की पत्थर पटककर हत्या कर दी गई। दअरसल भौंती थानांतर्गत पाटी घाट पर एक खून से लतपथ महिला घायल अवस्था मे मिली थी। अज्ञात महिला के सिर पर पत्थर पटक कर उसकी हत्या करने का प्रयास किया गया था। अज्ञात महिला को इलाज के लिए पहले मनपुरा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया लेकिन वहां उसकी गंभीर स्थिती को देखते हुए उसे शिवपुरी रैफर कर दिया गया। महिला की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया गया है कि मृतिका का गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।
बेटी ने अस्पताल पहुचकर की पहचान –
लापता हुई मां की तलाश करते हुए महिला की 18 वर्षीय बेटी जिला अस्पताल पहुँची। उमरीकला की रहने वाली मुस्कान लोधी ने बताया कि उसकी मां विते शनिवार को सुबह 11 बजे घर से खेत जाने की कहकर निकली हुई थी इसके बाद वह शाम तक नहीं लौटी, जब तलाश किया तो पता चला था किसी महिला के सिर पर पत्थर पटक कर मारने का प्रयास किया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुँची तो घायल महिला उसकी मां निकली। जिसकी रात्रि में मौत हो गई।
पति की हो चुकी थी पांच साल पहले मौत –
जानकारी के अनुसार 34 वर्षीय पिंकी परिहार के पति का देहांत पांच वर्ष पहले बीमारी के चलते हो गया था पिंकी के चार बच्चे थे पिंकी की बड़ी बेटी मुस्कान अपने नाना नानी के यहां रहती थी बीते 1 वर्ष पहले ही वह अपनी मां के साथ रहने आई थी। मृतिका पिंकी 5 बीघा खेती और एक समूह के जरिए अपने बच्चों का पालन पोषण कर रही थी।
गांव के युवक से चल रहा था प्रेम प्रसंग, एक वर्ष प्रेमी के साथ रही थी महिला –
पति की मौत के बाद विक्की परिहार का उमरीकला के रहने वाले शिव कुमार लोधी के साथ प्रेम प्रसंग चल पड़ा था जिसके बाद पिंकी 1 वर्ष तक लिव इन रिलेशनशिप में शिव कुमार लोधी के साथ रही भी थी परंतु पिंकी ने शिव कुमार लोधी का साथ 1 वर्ष रहने के बाद छोड़ दिया था। इसके बाद से पिंकी परिहार अपने घर रहने लगी थी।
प्रेमी बना रहा था वापस आने का दबाव –
जानकारी के अनुसार शिव कुमार लोधी पिंकी परिहार पर वापस आने को लेकर लगातार दबाव बना रहा था परंतु पिंकी परिहार शिवकुमार लोधी के साथ रहने के लिए इच्छुक नहीं थी जिसके चलते इस विवाद की शुरुआत हुई थी। जानकारी के अनुसार शिव कुमार लोधी 1 वर्ष से पिछोर रह रहा था जिसके बाद वे पिंकी परिहार पर पिछोर में आकर रहने के लिए लगातार दबाव बना रहा था।
पिंकी को लेने आया था प्रेमी का दोस्त, नहीं गई तो कर दी हत्या –
मृतिका पिंकी परिहार की बेटी मुस्कान परिहार ने बताया कि बीते रोज शिव कुमार का जिगरी दोस्त दऊआ लोधी दो बार घर पर आया था जिसने उसकी मां पिंकी परिहार पर पिछोर चलने का दबाव बनाया था। दऊआ लोधी ने उसकी मां पिंकी से कहा था कि वह शिव कुमार का फोन नहीं उठा रही है उसने अपने मोबाइल से शिवकुमार से फोन पर बात भी कराई थी शिव कुमार लोधी ने पिंकी को दऊआ के साथ पिछोर आने की बात कही थी परंतु उसकी मां पिंकी लोधी पिछोर जाने को राजी नहीं हुई थी। इसके बाद तीसरी बार दऊआ लोधी के साथ शिव कुमार लोधी भी घर पर आया था परंतु इससे पहले उसकी मां पिंकी लोधी खेत पर जाने की कहकर घर से निकल चुकी थी।
मां नहीं तो बेटी से साथ चलने की कही मां के प्रेमी ने बात –
मुस्कान का कहना था कि शिव कुमार लोधी भड़का हुआ था वह उसे जबरदस्ती अपने साथ पिछोर ले जाने की बात कर रहा था। शिव कुमार लोधी का कहना था कि अगर उसकी मां पिछोर चलने को तैयार नहीं है तो उसे साथ चलना होगा जब उसने इसका विरोध किया तो उसके पैर पर पत्थर पटक कर शिव कुमार लोधी और उसका दोस्त दऊआ लोधी मौके से भाग गया था।
पाटी घाट पर मिली थी घायल अवस्था में पिंकी –
जानकारी के अनुसार पिंकी खेत की कहकर घर से निकली हुई थी परंतु पिंकी घायल अवस्था में पाटी घाट पर मिली थी पिंकी के सिर पर पत्थर पटक कर उसे मौत के घाट उतारने का प्रयास किया था। जिसे उपचार के लिए शिवपुरी के जिला अस्पताल में अज्ञात महिला के तौर पर भर्ती कराया गया था उपचार के दौरान पिंकी की मौत हो गई। स्वजनों के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी शिव कुमार लोधी और दऊआ लोधी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आरोपी दऊआ लोधी को गिरफ्तार कर लिया है वहीं पुलिस शिव कुमार लोधी की तलाश में जुटी हुई है।

प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, 5 बच्चे हुए अनाथ, बीमारी के चलते पति की हुई थी मौत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- वेयर हाउस के पीछे मिला युवक का अर्द्धनग्न शव, हत्या की आशंका; पेट-छाती पर धारदार हथियार के निशान / Shivpuri News
- करैरा में लंपी वायरस की दस्तक, गोवंश पालकों की बढ़ी चिंता; वैक्सीन की कमी का आरोप / Shivpuri News
- रात में हुई मौत, सुबह परिजनों को मिली सूचना; जहरीली शराब की आशंका भी जताई, पुलिस जांच में जुटी / Shivpuri News<br>
- डिवाइडर से टकराकर 15 फीट उछली किशोरी, सिर में गंभीर चोट; वेंटीलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही सिद्धी / Shivpuri News
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- वेयर हाउस के पीछे मिला युवक का अर्द्धनग्न शव, हत्या की आशंका; पेट-छाती पर धारदार हथियार के निशान / Shivpuri News
- करैरा में लंपी वायरस की दस्तक, गोवंश पालकों की बढ़ी चिंता; वैक्सीन की कमी का आरोप / Shivpuri News
- रात में हुई मौत, सुबह परिजनों को मिली सूचना; जहरीली शराब की आशंका भी जताई, पुलिस जांच में जुटी / Shivpuri News<br>
- डिवाइडर से टकराकर 15 फीट उछली किशोरी, सिर में गंभीर चोट; वेंटीलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही सिद्धी / Shivpuri News
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News





Be First to Comment