शिवपुरी: जिले के छर्च थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव इंदुर्खी में वन विभाग की जमीन से अतिक्रमण हटाने पहुंची फॉरेस्ट टीम की महिला डिप्टी रेंजर के साथ अतिक्रमणकारी महिलाओं ने गलेबान पकड़कर झूमा झटकी कर दी.इतना ही नहीं कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों ने फॉरेस्ट विभाग की टीम पर पत्थरों से हमला कर दिया.महिला डिप्टी रेंजर को फॉरेस्ट कर्मियों ने अतिक्रमण कारी महिलाओं के चंगुल से छुड़ाया.वहीं घटना की शिकायत वन विभाग के रेंजर केपीएस धाकड़ ने छर्च थाने में दर्ज कराई गई है.
वन विभाग की जमीन पर कब्जा कर,खेती की कर रहे थे तैयारी
वन विभाग के रेंजर केपीएस धाकड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि छर्च थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले इंदुर्खी के जंगल में 50-60 के करीब लोगों ने टपरिया बना कर वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया था. अतिक्रमण कारी महिला पुरुष पड़ोसी राज्य राजस्थान के भील समाज के बताए जा रहे थे. यह सारे लोग जंगल की जमीन पर कब्जा कर खेती करने की तैयारी कर रहे थे.जब इसकी सूचना वन विभाग को मिली तो वन भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए फॉरेस्ट विभाग की टीम मौके पर पुलिस बल लेकर पहुंची और अतिक्रमणकारियों को वन विभाग की जमीन से बेदखल कर दिया.इस दौरान फॉरेस्ट विभाग की टीम की एक महिला डिप्टी रेंजर के साथ अतिक्रमण कारी महिलाओं ने झूमा झटकी कर दी.जिसकी रिपोर्ट छर्च थाना में दर्ज कराई गई है.रेंजर ने बताया कि कार्रवाई के दौरान जंगल की करीब 50 बीघा जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है.

बड़ी खबर: वन विभाग की जमीन से अतिक्रमण हटाने पहुंची फॉरेस्ट टीम पर हमला, महिला डिप्टी रेंजर के साथ झूमा झटकी
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मोहन यादव के बचाव में उतरे प्रीतम लोधी, बोले— कांग्रेस नेताओं की संपत्ति की भी हो जांच / Shivpuri News
- शादीशुदा जिंदगी बनी खौफ: मायके में सो रही पत्नी पर ब्लेड से हमला, जान से मारने की धमकी देकर फरार हुआ पति / Shivpuri News
- खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, पोहरी SDM के रीडर की पत्नी की मौत, रीडर समेत चार घायल / Shivpuri News
- गाय को लेकर छिड़ा संग्राम, मालिकाना हक के विवाद में तीन घायल, गाय ले जाने पहुंचे दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप / Shivpuri News
- लापता टैक्सी ड्राइवर का बस स्टैंड की छत पर मिला शव, मौत बनी रहस्य; पत्नी ने दो युवकों पर जताया शक / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment