शिवपुरी: ट्रैक्टर की टक्कर से घायल सेमरी गांव के किसान शिशुपाल सिंह की शुक्रवार को शासकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में मौत हाे गई। उन्हें जिला अस्पताल से जीएमसी रेफर कर देने पर परिजन ने 108 नंबर पर काॅल कर 45 मिनट इंतजार किया लेकिन एंबुलेंस नहीं आई। निजी एंबुलेंस वाला महज 5 किमी दूर ले जाने के 1300 रु. मांग रहा था। किसी तरह विधायक निधि वाली एंबुलेंस के चालक को 300 रु. देकर जीएमसी तक ले गए, लेकिन इस गाड़ी में ऑक्सीजन सुविधा न हाेने से किसान की हालत ज्यादा बिगड़ गई। ग्वालियर ले जाने के लिए भी सरकारी एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। इस बार निजी एंबुलेंस वाले ने 13 हजार रु. मांगे। आखिरकार किसान ने जीएमसी हॉस्पिटल में ही दम तोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक शिशुपाल सिंह (48) पुत्र स्व. हरियाराम कुशवाह निवासी ग्राम सेमरी गुरुवार को मूंगफली बेचकर राशन सामान खरीदने शिवपुरी आया था। वह गांव के मुकेश कुशवाह की बाइक मांगकर लाया था। सामान खरीदकर लौटते समय शाम 7 बजे पोहरी रोड पर सेंट चार्ल्स स्कूल के पास एजेंसी के नए ट्रैक्टर ने शिशुपाल की बाइक को टक्कर मार दी। डायल 100 लोगों ने कॉल किया तो पुलिस पहुंच गई लेकिन खून से सने शिशुपाल को पुलिस वालों ने गाड़ी में नहीं बिठाया।
राहुल नामक व्यक्ति ने अपनी निजी गाड़ी से शिशुपाल को जिला अस्पताल भिजवाया। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। मुंह, हाथ में चोट के साथ सिर की चोट के चलते उसे आईसीयू में भर्ती कर दिया गया, फिर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। डायल 108 पर कॉल करने के 45 मिनट इंतजार के बाद भी जब एंबुलेंस नहीं आई तो अस्पताल में प्राइवेट एंबुलेंस वाले से परिजन ने बात की। महज 5 किमी से कम दूर जाने के एंबुलेंस वाले ने 1300 रुपए मांगे।
एक घंटे की मशक्कत के बाद विधायक निधि वाली एंबुलेंस के लिए 300 रुपए दिए, तब जाकर ड्राइवर मेडिकल कॉलेज तक छोड़ने गया लेकिन इस गाड़ी में ऑक्सीजन की सुविधा नहीं थी। इस कारण शिशुपाल की हालत ज्यादा बिगड़ गई करीब 10 से 15 मिनट इलाज के बाद जीएमसी के डॉक्टर ने ग्वालियर ले जाने की सलाह दी। ग्वालियर के लिए फिर से डायल 108 पर कॉल किया। इस बार भी एंबुलेंस नहीं आई। दूसरे एंबुलेंस वाले से बात की तो वह 13 हजार रु. मांगने लगा। मृतक के बेटे गिर्राज पर महज 10 हजार रु. थे। 3 हजार रु. कम होने से एंबुलेंस वाला तैयार नहीं हुआ। आखिरकार शिशुपाल ने तड़प तड़पकर दम तोड़ दिया।

एंबुलेंस बाले ने मांगे 1300 रुपए, पैसे कम थे तो बिना ऑक्सीजन बाली गाड़ी से किसान को ले गए परिजन मौत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मोहन यादव के बचाव में उतरे प्रीतम लोधी, बोले— कांग्रेस नेताओं की संपत्ति की भी हो जांच / Shivpuri News
- शादीशुदा जिंदगी बनी खौफ: मायके में सो रही पत्नी पर ब्लेड से हमला, जान से मारने की धमकी देकर फरार हुआ पति / Shivpuri News
- खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, पोहरी SDM के रीडर की पत्नी की मौत, रीडर समेत चार घायल / Shivpuri News
- गाय को लेकर छिड़ा संग्राम, मालिकाना हक के विवाद में तीन घायल, गाय ले जाने पहुंचे दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप / Shivpuri News
- लापता टैक्सी ड्राइवर का बस स्टैंड की छत पर मिला शव, मौत बनी रहस्य; पत्नी ने दो युवकों पर जताया शक / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment