शिवपुरी: आज दूरसंचार वाहिनी, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में श्री राजीव लोचन शुक्ल, उप महानिरीक्षक, दूरसंचार वाहिनी की अध्यक्षता में हिंदी पखवाड़ा 2022 का समापन समारोह आयोजित किया गया। उल्लेखनीय है कि दूरसंचार वाहिनी द्वारा दिनांक 14 सितम्बर 2022 को हिंदी दिवस मनाया गया तथा दिनांक 14 सितम्बर 2022 से 29 सितम्बर 2022 तक हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया गया। हिंदी पखवाड़े के दौरान राजभाषा हिंदी के विकास एवं प्रसार हेतु वाहिनी में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी। सरकारी कामकाज में राजभाषा हिंदी के प्रति जागरूकता तथा उसके उत्तरोत्तर प्रयोग में गति लाने के लिए वाहिनी परिसर में हिंदी निबंध, स्वरचित कविता, हिंदी टंकण, राजभाषा ज्ञान एवं प्रशासनिक शब्दावली ज्ञान, सामान्य ज्ञान तथा हिंदी सुलेख आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिताओं में न केवल जवानों ने बढ-चढ कर भाग लिया बल्कि अधीनस्थ अधिकारियों ने भी बडे उत्साह के साथ भाग लिया। उक्त प्रतियोगिताओं में भाग लेकर प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को श्री राजीव लोचन शुक्ल, उप महानिरीक्षक द्वारा क्रमशः रू 4000/-, रू 3000/- तथा रू 2500/- के कुल रू 95000/- के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
2. हिंदी पखवाडे़ के समापन समारोह के अवसर पर श्री राजीव लोचन शुक्ल, उप महानिरीक्षक, दूरसंचार वाहिनी द्वारा सभी से अपील की गई कि ’’राजभाषा नीति के कार्यान्वयन में सभी बलकर्मी पूर्ण सहयोग प्रदान करें। अधिकारियों एवं कार्यालयीन कार्य में लगे सभी कर्मियों से उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत दैनिक सरकारी कार्य हिंदी में करें, जिससे सभी अधीन कर्मियों को प्रेरणा मिले। केन्द्र सरकार का पूरा काम-काज हिंदी में होना अपेक्षित है तथा हिंदी भारतवर्ष की राजभाषा है एवं यह सभी भारतीय भाषाओं के हार की मध्यमणि है, जो पूरे देश को एक सम्पर्क सूत्र व एकता की कड़ी में बांधती है। हिंदी भारत की एकता व अखण्ड़ता का प्रतीक है। केंद्र सरकार की आधिकारिक भाषा के तौर पर हिंदी हमारी राजभाषा है, जिसे हम सभी ने मिलकर राष्ट्रभाषा बनाना है’’।
अंत में श्री राजीव लोचन शुक्ल, उप महानिरीक्षक द्वारा हिंदी की विविध प्रतियोगिताओं में भाग लेेने वाले सभी कर्मियों को शाबाशी व बधाई दी.

दूरसंचार वाहिनी, भातिसीपु बल में हिंदी पखवाड़े का समापन / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मोहन यादव के बचाव में उतरे प्रीतम लोधी, बोले— कांग्रेस नेताओं की संपत्ति की भी हो जांच / Shivpuri News
- शादीशुदा जिंदगी बनी खौफ: मायके में सो रही पत्नी पर ब्लेड से हमला, जान से मारने की धमकी देकर फरार हुआ पति / Shivpuri News
- खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, पोहरी SDM के रीडर की पत्नी की मौत, रीडर समेत चार घायल / Shivpuri News
- गाय को लेकर छिड़ा संग्राम, मालिकाना हक के विवाद में तीन घायल, गाय ले जाने पहुंचे दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप / Shivpuri News
- लापता टैक्सी ड्राइवर का बस स्टैंड की छत पर मिला शव, मौत बनी रहस्य; पत्नी ने दो युवकों पर जताया शक / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment