शिवपुरी: बदरवास ब्लॉक के शासकीय हाईस्कूल ढकरौरा में डीईओ के आदेश के बाद भी महिला शिक्षिका को प्राचार्य का प्रभार नहीं सौंपा। आदेश का पालन नहीं करने पर जिला शिक्षा अधिकारी संजय श्रीवास्तव ने प्रभारी प्राचार्य शिवेंद्र जाट को निलंबित कर दिया है। उधर छेड़छाड़ की शिकायत पर कमिश्नर ने खनियाधाना के हाई स्कूल गजौरा में पदस्थ अध्यापक राजेश पाठक को निलंबित किया है। इसके अलावा त्रैमासिक परीक्षा के प्रश्न पत्र लेने नहीं पहुंचे बदरवास, करैरा व पिछोर के उत्कृष्ट स्कूल प्राचार्यो को भी नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब तलब किया है।
प्राइमरी स्कूल के शिक्षक शिवेंद्र जाट के पास शासकीय हाई स्कूल ढकरौरा का प्रभार था। नई प्राचार्य नेहा जैन ने शिकायत की थी कि शिवेंद्र जाट ने स्कूल का पूरा प्रभार नहीं सौंपा है। छात्र-छात्राओं की परीक्षा व रेडक्रास फीस सहित अन्य शासकीय निधि भी जमा नहीं करते हुए खुद रख ली है। इसके अलावा कैश बुक भी नहीं दे रहा है। डीईओ ने मामले की जांच कराई तो शिकायत सही पाई। जिला शिक्षा अधिकारी संजय श्रीवास्तव ने शिवेंद्र जाट को निलंबित कर बीईओ ऑफिस कोलारस अटैच कर दिया है।
पिछोर थाने में छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज, शिक्षक निलंबित
खनियाधाना ब्लॉक के शासकीय हाई स्कूल गजौरा में पदस्थ अध्यापक राजेश पाठक के खिलाफ पिछोर थाने में धारा 354, 506 व लैंगिक अपराध संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 7 व 8 के तहत पीड़िता केस दर्ज कराया है। ग्वालियर कमिश्नर आशीष सक्सेना ने उशिक्षक राजेश पाठक को शासकीय कर्मचारी के आचरण व पदीय दायित्वों के विपरीत मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। शिक्षक को कलेक्टोरेट ऑफिस अटैच किया है।

आरोप: आदेश के बाद भी प्राचार्य का प्रभार नहीं सौंपा, प्रभारी प्राचार्य को निलंबित किया / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- वेयर हाउस के पीछे मिला युवक का अर्द्धनग्न शव, हत्या की आशंका; पेट-छाती पर धारदार हथियार के निशान / Shivpuri News
- करैरा में लंपी वायरस की दस्तक, गोवंश पालकों की बढ़ी चिंता; वैक्सीन की कमी का आरोप / Shivpuri News
- रात में हुई मौत, सुबह परिजनों को मिली सूचना; जहरीली शराब की आशंका भी जताई, पुलिस जांच में जुटी / Shivpuri News<br>
- डिवाइडर से टकराकर 15 फीट उछली किशोरी, सिर में गंभीर चोट; वेंटीलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही सिद्धी / Shivpuri News
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment