शिवपुरी: जिले के पोहरी कस्बे में गुरुवार की सुबह ब्लॉक कॉलोनी में स्थित सरकारी आवास पर पोहरी एसडीएम की रीडर का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिलने से कस्बे में सनसनी फ़ैल गई. घटना का पता तब चला जब मृतिका का 10 साल का बेटा कोचिंग क्लास से लौटकर घर पहुंचा. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. महिला रीडर की मौत से राजस्व महकमा स्तब्ध है. फिलहाल,पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है.
सरकारी आवास में SDM की रीडर का शव दुपट्टे से लटका हुआ मिला
पोहरी एसडीएम ऑफिस में पदस्थ महिला क्लर्क वेवी जाटव पत्नी स्वर्गीय सुरेंद्र जाटव उम्र 33 वर्ष का शव उनके सरकारी आवास में दुपट्टे से लटका हुआ मिला है.महिला क्लर्क ने आत्महत्या की है या हत्या कर शव को लटकाया गया है पुलिस इसकी पड़ताल में जुटी हुई है.बताया गया है कि महिला का ससुराल शिवपुरी में है.उसके पति की मौत हो चुकी है. महिला का मायका झांसी उत्तर प्रदेश में है.
महिला ने 2 माह पहले भी किया था आत्महत्या का प्रयास
पोहरी एसडीएम ऑफिस में पदस्थ महिला क्लर्क वेवी जाटव ने 2 माह पहले भी एसडीएम ऑफिस की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था. लेकिन समय रहते महिला को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था जिस कारण महिला क्लर्क की जान बच गई थी.

बड़ी खबर: सरकारी आवास पर फांसी के फंदे पर लटका मिला SDM की रीडर का शव, जांच में जुटी पुलिस / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- लिव-इन पार्टनर पर युवती और 3 माह की बच्ची के अपहरण का आरोप, हथियारबंद साथियों संग घर में घुसकर मारपीट / Shivpuri News
- प्रमाण पत्र पर साइन कराने पहुंचे ग्रामीण से सचिव की दबंगई, मासूम बच्ची के सामने दीं गालियां; वीडियो वायरल / Shivpuri News
- शिवपुरी में मजदूरी के पैसों के विवाद में युवक की मौत, लुहांगी से मारपीट / Shivpuri News
- “कलेक्टर साहब ध्यान दीजिए: कोर्ट रोड कन्या स्कूल की प्राचार्य डेढ़ घंटे लेट, 50 अतिथि शिक्षक करते रहे इंतजार” / Shivpuri News
- महिलाओं के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर अश्लील रिकॉर्डिंग भेजते थे, गंभीर मामलों में फंसाने की देते थे धमकी, फर्जी पुलिस आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment