शिवपुरी के कोलारस में ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती सहित दो मासूम बच्चे घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों ने 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दरअसल दंपती दशहरा मनाने और फसल काटने कोलारस से अपने गांव जा रहे थे। तभी रास्ते में ये हादसा हो गया। फिलहाल सभी की हालत गंभीर बनी हुई है।
सोयाबीन की फसल काटने गांव जा रहा था परिवार
जिला अस्पताल में इलाज के दौरान 26 वर्षीय आशा जाटव ने बताया कि वह कोलारस में अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए रहती है। उसकी ससुराल ढकरोरा में है। खेत में सोयाबीन की फसल खड़ी हुई है। साथ ही कल दशहरा का पर्व भी था जिसे मनाने के लिए वह अपने पति किशन लाल और उसके बेटे रचित (8) और बेटी राशि (6) के साथ बाइक से गांव जा रही थी। जब वह गणेशखेड़ा गांव से होकर गुजर रहे थे तभी पीछे से एक ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से चलाते हुए उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें सभी बाइक सवार बुरी तरीके से घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने 108 की मदद से उन्हें शिवपुरी के जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसके पति और उसकी बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है।

ट्रैक्टर ने मारी बाइक में टक्कर, दो मासूम बच्चों सहित पति पत्नी घायल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- वेयर हाउस के पीछे मिला युवक का अर्द्धनग्न शव, हत्या की आशंका; पेट-छाती पर धारदार हथियार के निशान / Shivpuri News
- करैरा में लंपी वायरस की दस्तक, गोवंश पालकों की बढ़ी चिंता; वैक्सीन की कमी का आरोप / Shivpuri News
- रात में हुई मौत, सुबह परिजनों को मिली सूचना; जहरीली शराब की आशंका भी जताई, पुलिस जांच में जुटी / Shivpuri News<br>
- डिवाइडर से टकराकर 15 फीट उछली किशोरी, सिर में गंभीर चोट; वेंटीलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही सिद्धी / Shivpuri News
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment