शिवपुरी: जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम कछौआ में बीती रात माता की झांकी देख कर लौट रहे 48 वर्षीय युवक की एक दर्जन हमलावरों ने कुल्हाड़ी और गोली मारकर हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पिछोर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।
माता की झांकी देख रखकर लौट रहा था युवक, घेरकर कर दी गई हत्या –
जानकारी के अनुसार पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम कछौआ का रहने वाला 48 वर्षीय अच्छेलाल रजक पुत्र श्यामलाल रजक गांव में माता की झांकी देखकर अपने घर लौट रहा था इसी दौरान रास्ते में कुअंरराज के घर के पास लगभग एक दर्जन से अधिक हमलावरों ने अच्छेलाल को घेर लिया और पहले उसकी जमकर लाठियों और डंडों से मारपीट की गई फिर उसके दोनों पैरों में गोली मार दी गई। हमलावर इतने पर ही नहीं रुके हमलावरों ने अच्छेलाल के सिर में कुल्हाड़ी भी मार दी जिससे अच्छे लाल की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही परिजन मोके पहुँचे जहां से घायल अच्छेलाल को पिछोर के स्वास्थ्य केंद्र लाया गया परन्तु डॉक्टर ने अच्छेलाल को मृत घोषित कर दिया।
जमीनी विवाद को लेकर हुई हत्या, उचित मूल्य की दुकान का था सेल्समैन –
जानकारी के अनुसार अच्छेलाल रजक उचित मूल्य की दुकान पर सेल्समैन का कार्य करता था अच्छेलाल रजक का जमीनी विवाद पाल और लोधी समाज से चल रहा था बताया गया है कि अच्छेलाल की हत्या जमीनी विवाद को लेकर की गई है। हाल ही विवादित जमीन का बटवाता न्याय प्रक्रिया के तहत हुआ था। इसी बात से नाराज होकर पाल ओर लोधी समाज के लोगों ने अच्छेलाल को घेरकर मौत के घाट उतार दिया।
पुलिस ने किया 13 लोगों पर मामला दर्ज –
पिछोर थाना पुलिस ने इस मामले में श्रीराम पाल, इंद्र पाल, कदम पाल, जीतू पाल, बृजेश पाल, कुंवरराज पाल, जगदीश पाल, अनूप पाल, जनवेस पाल, सेवक पाल, सुनील लोधी, कल्ला लोधी और भाई साहब लोधी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । पिछोर एसडीओपी दीपक तोमर का कहना है कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और तीन आरोपियों को राउंडअप किया गया है। तीनों से पूछताछ जारी है।

कछौआ गांव में उचित मूल्य की दुकान के सेल्समैन की हुई हत्या, 13 पर हत्या का मामला दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- गाय को लेकर छिड़ा संग्राम, मालिकाना हक के विवाद में तीन घायल, गाय ले जाने पहुंचे दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप / Shivpuri News
- लापता टैक्सी ड्राइवर का बस स्टैंड की छत पर मिला शव, मौत बनी रहस्य; पत्नी ने दो युवकों पर जताया शक / Shivpuri News
- नाजिया इलाही खान पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप: रन्नोद थाने में शिकायत दर्ज, मुस्लिम समाज ने की कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
- बंद पड़े कबाड़ स्टॉलों में भड़की भीषण आग, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू / Shivpuri News
- तहसीलदार को गोली मारने की धमकी देने वालों पर बड़ा एक्शन: तीन आरोपी गिरफ्तार, अवैध निर्माण जमींदोज / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment