शिवपुरी: जिले के प्रभारी मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह सिसोदिया ने बिते माह शिवपुरी में रेत माफियाओं के हौसले बुलंद होने को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। प्रभारी मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह सिसोदिया ने यह भी कह दिया था कि यह कार्य बिना पुलिस की संलिप्तता के नहीं हो सकता है।
जिसके बाद कुछ दिनों तक पुलिस ने रेत माफियाओं के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई को अंजाम दिया था लेकिन जैसे ही पुलिस की कार्रवाई ठंडी पड़ी तो एक बार फिर रेत माफियाओं की ओर से अवैध रूप से रेत का उत्खनन शुरू कर दिया गया है।
पुराघाट से अवैध रूप से रेत निकाल रहे रेत माफिया
इंदार थाना क्षेत्र के मेघोना बड़ा गांव के पास छोच नदी पर बने पुराघाट से रेत माफियाओं की ओर से बेखौफ तरीके से नदी का सीना छलनी कर नदी में से रेत को निकाला जा रहा है। यहां बड़े पैमाने पर ट्रैक्टर में लगे सुपे की मदद से रेत को निकाला जा रहा है।
रेत निकालने का यह कार्य अवैध रूप से कई दिनों से संचालित रेत माफियाओं के ओर से किया जा रहा है, नदी से रेत निकालने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जारी हुआ है। जिसमें रेत माफिया ट्रैक्टर की मदद से नदी में से रेत निकालते हुए देखे जा रहे हैं।
रेत माफियाओं पर कार्रवाई का ठंडा पड़ा माहौल
शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह सिसोदिया के निर्देशों के बाद कुछ दिनों तक शिवपुरी पुलिस के ओर से कोलारस, करेरा, खनियाधाना में अनेक ठिकानों पर कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में रेत को जब्त किया था।
इसके साथ ही कई पनडुब्बियों को भी नष्ट किया था, कुछ दिनों तक चली कार्रवाई जैसे ही ठंडे बस्ते में पड़ी, इसके बाद रेत माफियाओं के ओर से फिर एक बार अवैध रेत का उत्खनन कराना शुरू कर दिया गया है।
इंदार थाना प्रभारी केएन शर्मा का कहना है कि मेघोना बड़ा के पुराघाट पर अवैध रेत के उत्खनन की सूचना आपके माध्यम से मिली है। वह मौके पर छापामार कार्रवाई करेंगे। साथ ही मौके पर अगर कोई भी साक्ष्य मिलेगा, तो दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रेत का काला खेल फिर से शुरू, इंदार के पुराघाट से निकाल रहे रेत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- गाय को लेकर छिड़ा संग्राम, मालिकाना हक के विवाद में तीन घायल, गाय ले जाने पहुंचे दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप / Shivpuri News
- लापता टैक्सी ड्राइवर का बस स्टैंड की छत पर मिला शव, मौत बनी रहस्य; पत्नी ने दो युवकों पर जताया शक / Shivpuri News
- नाजिया इलाही खान पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप: रन्नोद थाने में शिकायत दर्ज, मुस्लिम समाज ने की कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
- बंद पड़े कबाड़ स्टॉलों में भड़की भीषण आग, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू / Shivpuri News
- तहसीलदार को गोली मारने की धमकी देने वालों पर बड़ा एक्शन: तीन आरोपी गिरफ्तार, अवैध निर्माण जमींदोज / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment