पोहरी थाने में मामला दर्ज हुआ था
शिवपुरी: खबर पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पिपरघार से हैं जहा जमीन बेचकर मायके में रखे 33 लाख पचास हज़ार रुपए चोरी कर भतीजा फरार हो गया जिसकी शिकायत फरियादिया ने अपने पति ,ससुर के साथ पोहरी थानां पहुचकर की है जहा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
जानकारी के अनुसार भूरी पत्नी दिनेश उम्र 40 निवासी पिपरघार ने थानां पहुचकर बताया की उसकी ननद जमीन के पैसे लेकर पिपरघार अपने मायके में रख दिए थे उसके बाद शिवपुरी किसी काम से चली गयी. और भूरी खेत पर काम करने चली गयी इसके बेटा भैंस चराने के लिए खेत पर चला गया शाम को 5 बजे भूरी घर वापस आई तो उसने देखा ताला टूटा हुआ है और अटैची में रखें 33लाख 50 हज़ार रुपए गायव हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी.
पुलिस ने जब युवक का मोबाइल ट्रेस किया तो सुबह युवक ने थोड़े समय के लिए मोबाइल चालू किया था जिसकी लोकेशन ग्वालियर मानवीर होटल की आई थी पुलिस तत्काल पोहरी से ग्वालियर रवाना हुई और पड़ाव थाना पुलिस को पूरा घटनाक्रम बताया पड़ाव थाना पुलिस भी पोहरी पुलिस के साथ मानवीर होटल पहुंची जहां युवक ने रूम ले रखा था वही जब रूम में पहुंचे तो युवक वहीं मिला युवक को गिरफ्तार कर पोहरी लाया जा रहा है.
गोलू उर्फ गोविंद कुशवाह से पोहरी पुलिस ने 33 लाख 50 हज़ार 500 रुपए बरामद कर लिए हैं वही युवक ने 29 हज़ार 500 रुपए खर्च कर दिए हैं.
सूत्रों की माने तो गोलू उर्फ गोविंद कुशवाह की ख्वाहिशें कुछ ज्यादा ही बड़ी थी और वह ग्वालियर में ही सेटल होकर प्लॉट लेकर मकान बनाकर वही काम करना चाहता था लेकिन पोहरी पुलिस ने उसको धर दबोचा.
इस मामले में थाना प्रभारी पोहरी विनोद यादव ,आरक्षक कुलदीप शर्मा ,आरक्षक संदीप राठौर ,थाना पडाव में पदस्थ उपनिरीक्षक मुकेश शर्मा और संजीव यादव की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस इस आरोपी को अभी गिरफ्तार कर अपने साथ पोहरी लेकर आ रही है।

33 लाख 50 हज़ार रुपए चोरी, मां ने बेटे पर लगाया चोरी का आरोप, ग्वालियर से दबोचा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- वेयर हाउस के पीछे मिला युवक का अर्द्धनग्न शव, हत्या की आशंका; पेट-छाती पर धारदार हथियार के निशान / Shivpuri News
- करैरा में लंपी वायरस की दस्तक, गोवंश पालकों की बढ़ी चिंता; वैक्सीन की कमी का आरोप / Shivpuri News
- रात में हुई मौत, सुबह परिजनों को मिली सूचना; जहरीली शराब की आशंका भी जताई, पुलिस जांच में जुटी / Shivpuri News<br>
- डिवाइडर से टकराकर 15 फीट उछली किशोरी, सिर में गंभीर चोट; वेंटीलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही सिद्धी / Shivpuri News
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment