शिवपुरी: जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के पोहरी बस स्टैंड के पीछे मनियर क्षेत्र में शुक्रवार की रात उस समय सनसनी फैल गई,जब एक 40 वर्षीय युवक की किसी ने धारधार हथियार से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी.घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.मृतक अपनी पत्नी और बेट के साथ घर में रहता था.घटना के वक्त दोनों घर से बाहर थे.
जानकारी के अनुसार राकेश पुत्र धर्मा जाटव उम्र 45 वर्ष निवासी दुल्हई थाना भौंती हाल निवासी पोहरी बस स्टैंड के पीछे एक सरकारी मकान में अपनी पत्नी कमलेश और बेटे जीतेन्द्र के साथ रहकर मजदूरी करता था.मृतक की पत्नी ने बताया है कि शुक्रवार की रात्रि में वह माता की झांकी देखने पड़ोस में गई थी.उसका बेटा भी घर से बाहर था.जब वह रात में झांकी देखकर लौटी तो देखा उसके पति राकेश की लाश लहूलुहान हालात में खटिया पर पड़ी हुई थी.घर के फर्श पर चारों ओर खून ही खून बिखरा पड़ा था. जिसे देखकर वह चिल्लाई तो पड़ोसी दौड़कर आए तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुँची और लाश की बारीकी से तलाश लेकर फिंगरप्रिंट लिए. बताया गया है किसी धारदार हथियार से राकेश की गर्दन काटी गई है. शनिवार की सुबह शिवपुरी एसपी राजेश सिंह चंदेल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस मजदूर की हत्या और हत्यारों का पता लगाने में जुटी है.फिलहाल मर्ग कायम कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

युवक की गला रेतकर निर्ममता से हत्या, पत्नी झांकी देखने गई थी, SP मौके पर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- गाय को लेकर छिड़ा संग्राम, मालिकाना हक के विवाद में तीन घायल, गाय ले जाने पहुंचे दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप / Shivpuri News
- लापता टैक्सी ड्राइवर का बस स्टैंड की छत पर मिला शव, मौत बनी रहस्य; पत्नी ने दो युवकों पर जताया शक / Shivpuri News
- नाजिया इलाही खान पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप: रन्नोद थाने में शिकायत दर्ज, मुस्लिम समाज ने की कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
- बंद पड़े कबाड़ स्टॉलों में भड़की भीषण आग, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू / Shivpuri News
- तहसीलदार को गोली मारने की धमकी देने वालों पर बड़ा एक्शन: तीन आरोपी गिरफ्तार, अवैध निर्माण जमींदोज / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment