शिवपुरी: आकलित खपत बिजली बिल सुधारने के बहाने अज्ञात ठग ने बिजली उपभोक्ता की बेटी के खाते से 99900 रु. पार कर दिए हैं। अज्ञात ठग ने पहले मैसेज भेजा और मैसेज में दूसरा नंबर पर बिजली कंपनी अधिकारी दर्शाकर कॉल करने के बारे में लिखा। कॉल लगाने के बाद बातों में उलझाकर क्विक व्यू एप इंस्टॉल करा लिया, फिर डेबिट कार्ड का इस्तेमाल कराकर 5 रु. भिजवाए। इसके बाद खाते से तीन बार में रकम पार हो गई।
जानकारी के मुताबिक कृष्ण गोपाल खंडेलवाल निवासी वीर सावरकर कॉॅलोनी शिवपुरी बुधवार को बेटी के संग कोतवाली थाने पहुंचे। बेटी की तरफ से थाने में एफआईआर दर्ज कराई है कि 4 सितंबर की दोपहर 1 बजे कृष्णगोपाल के मोबाइल नंबर 9407219388 पर 9981570590 से बिजली विभाग मैसेज आया। मैसेज में लिखा था कि आप हमारे बिजली विभाग के अधिकारी जिनका मोबाइल नंबर 8927357305 पर संपर्क करें, नहीं तो तुम्हारा घरेलू बिजली कनेक्शन कट जाएगा। फिर कृष्णगोपाल ने शाम करीब 4.30 बजे अपने मोबाइल से 8927357305 पर कॉल किया। फोन किसी व्यक्ति ने उठाया और बोला कि मैं बिजली विभाग से बोल रहा हूं।
कृष्णगोपाल से बोला कि जो आपके बिजली बिल में परेशानी आ रही है, वो ठीक कर देंगे। कृष्णगोपाल ने अपना मोबाइल 22 साल की बेटी को दे दिया। बेटी ने बात की तो उन्होंने कहा कि आप क्विक सपोर्ट एप डाउनलोड करें। बेटी ने अपने मोबाइल में एप डाउनलोड कर लिया। फिर उन्होंने कहा कि आप अपना मोबाइल नंबर मुझे दे दीजिए। फोन पर ही बेटी ने अपना मोबाइल नंबर दे दिया। तुरंत ही बेटी के मोबाइल नंबर पर कॉल आया और बिजली बिल की डिटेल ली।
इसके बाद कहा कि 5 रुपए का पेमेंट कर दीजिए, आपका बिजली का बिल सही हो जाएगा। फिर उन्होंने आरक्यू के वेव पर जाकर 5 रुपए का पेमेंट डेबिट कार्ड से कर दीजिए। डेबिट कार्ड से पेमेंट किया तो कुछ सेकेंड में तीन मैसेज आए जिससे मेरे सेविंग अकाउंट से 99900 रुपए निकल गए।

क्विक व्यू एप इंस्टॉल करा बैंक खाते से पार किए 99900 रुपए / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- गाय को लेकर छिड़ा संग्राम, मालिकाना हक के विवाद में तीन घायल, गाय ले जाने पहुंचे दूसरे पक्ष पर मारपीट का आरोप / Shivpuri News
- लापता टैक्सी ड्राइवर का बस स्टैंड की छत पर मिला शव, मौत बनी रहस्य; पत्नी ने दो युवकों पर जताया शक / Shivpuri News
- नाजिया इलाही खान पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप: रन्नोद थाने में शिकायत दर्ज, मुस्लिम समाज ने की कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
- बंद पड़े कबाड़ स्टॉलों में भड़की भीषण आग, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू / Shivpuri News
- तहसीलदार को गोली मारने की धमकी देने वालों पर बड़ा एक्शन: तीन आरोपी गिरफ्तार, अवैध निर्माण जमींदोज / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment