शिवपुरी: जिले में लगातार शिक्षा विभाग की लापरवाही सामने आ रहीं हैं बच्चों की शिक्षा के लिए जिले का शिक्षा विभाग कितना सजग है इसका एक उदाहरण खनियाधाना ब्लॉक के मसूरी गांव से प्रकाश में आया है जहां शिक्षा विभाग की पोल जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं शिक्षा समिति के अध्यक्ष ने ही खोल दी दअरसल जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने मसूरी गांव के शासकीय स्कूल का औचक निरीक्षण किया था जहां उन्हें स्कूल में ताले डले मिले इसी दौरान बच्चे बाहर बैठे हुए थे।
स्कूल में ताले बच्चे बस्ता लेकर बैठे मिले बाहर –
जानकारी के अनुसार जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं शिक्षा समिति के अध्यक्ष अमित पडरिया अचानक से खनियाधाना ब्लॉक के मसूरी गांव पहुंच गए जहां उनके द्वारा मसूरी गांव में स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया परंतु स्कूल में ताले डले हुए थे स्कूल में ना ही प्रधानाचार्य थे और ना ही प्राचार्य, स्कूल के बाहर कई बच्चे बस्ता लेकर बाहर बैठे हुए थे और अपने शिक्षकों के आने का इंतजार कर रहे थे।
मौके से ही जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित पडरिया ने संबंधित अधिकारियों को फोन लगाया और स्कूल ना खोलने की शिकायत दर्ज कराकर कार्यवाही करने की बात भी कही। जिला पंचायत उपाध्यक्ष और शिक्षा समिति के अध्यक्ष अमित पडरिया का कहना है कि वह स्कूल प्रातः 10:52 पर पहुंचे थे जबकि स्कूल के खुलने का समय सुबह का है इसके बावजूद भी स्कूल में ताले डले हुए थे और बच्चे बाहर बैठे हुए थे मसूरी के माध्यमिक विद्यालय के बच्चों के साथ स्कूल के शिक्षकों के द्वारा लापरवाही बरती जा रही है इसके साथ ही उन्हें इस स्कूल से मध्यान भोजन ना वितरित करने की भी शिकायत मिली थी इसी के चलते वह औचक निरीक्षण करने मसूरी के माध्यमिक विद्यालय पहुंचे थे जहां उन्हें स्कूल के दरवाजे पर ताले लटके हुए मिले। सूचना मिलते ही मसूरी गांव के सरपंच धनपाल सिंह यादव भी पहुंचे सरपंच धर्मपाल सिंह यादव ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित पड़रिया को बताया कि स्कूल में इसी प्रकार से मनमानी की जा रही है इसकी शिकायत उन्होंने भी दर्ज कराई थी परंतु कोई भी सुनवाई नहीं हुई। जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं शिक्षा समिति के अध्यक्ष अमित पडरिया ने संकुल प्रभारी राकेश भार्गव से फोन पर बात की जहां संकुल प्रभारी राकेश भार्गव ने बताया स्कूल की प्रधानाचार्य साधना सोनी हादसे का शिकार होने के बाद अभी अवकाश पर हैं हालांकि दो अतिथि शिक्षक इस स्कूल में पदस्थ हैं उन्होंने स्कूल में आकर स्कूल को क्यों नहीं खोला इसकी वह जांच कर कार्यवाही करेंगे। जब डीपीसी शिवांगी अग्रवाल से जब फोन पर बच्चों के भविष्य के साथ हो रहे खिलबाड़ के वारे में जानकारी लेनी चाही तो सम्भवत व्यस्तता के चलते उन्होंने अपना फोन रिसीव नहीं किया।

शासकीय माध्यमिक विद्यालय मसूरी में लटके मिले ताले, बाहर बैठे रहे बच्चे / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फसल निकालते समय परिवार पर हमला, मारपीट व लूट का आरोप; कार्रवाई न होने से पीड़ित ने लगाई गुहार / Shivpuri News
- शादी का झांसा देकर शोषण, दहेज की मांग और गर्भपात का आरोप; पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- पेड़ से गिरने से युवक की मौत, चितारा के खेत में हुआ हादसा / Shivpuri News
- NH-46 बरखेड़ा पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत / Shivpuri News
- बोरवेल में करंट लगने से युवक की मौत, सींगाखेड़ी गांव में शोक / Shivpuri News
More from KhaniyadhanaMore posts in Khaniyadhana »
- 2 लाख रुपए की नकली खाद पकड़ी, खनियांधाना के ग्राम कफार में आरोपी रसीभान लोधी कर रहा था खाद विक्रय / Shivpuri News
- ट्रक और मोटरसाइकिल में जोरदार भिड़ंत मोटरसाइकिल चालक की मौके पर दर्दनाक मौत / Shivpuri News
- सीएम राइस स्कूल के आउटसोर्स कर्मचारियों ने सीएम राइस स्कूल के प्रिंसिपल टेक चंद्र जैन पर मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना के लगाए आरोप / Shivpuri News
- प्रियांशी मुझे माफ करना यह लिखकर 20 वर्षीय पुष्पेंद्र कुशवाह ने घर में लगाई फांसी युवक की मौत / Shivpuri News
- वन विभाग ने पत्थर का अवैध उत्खनन एवं परिबहन करते ट्रैक्टर और टर्बो की जप्त चालक फरार, मामला दर्ज / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- फसल निकालते समय परिवार पर हमला, मारपीट व लूट का आरोप; कार्रवाई न होने से पीड़ित ने लगाई गुहार / Shivpuri News
- शादी का झांसा देकर शोषण, दहेज की मांग और गर्भपात का आरोप; पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- पेड़ से गिरने से युवक की मौत, चितारा के खेत में हुआ हादसा / Shivpuri News
- NH-46 बरखेड़ा पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत / Shivpuri News
- बोरवेल में करंट लगने से युवक की मौत, सींगाखेड़ी गांव में शोक / Shivpuri News










Be First to Comment