सुसाइड नोट में लिखा है प्रियांशी मुझे माफ करना
शिवपुरी: खनियाधाना कस्बे में एक युवक ने सुसाइड के दो तरीकों को एक साथ अपनाकर सुसाइड कर लिया। खनियाधाना थाना पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार दिनारा थाना क्षेत्र के खिरिया गांव का रहने वाला 20 वर्षीय पुष्पेंद्र कुशवाह पुत्र कल्याण कुशवाह हाल निवासी खनियाधाना कस्बे के वार्ड क्रमांक-2 नई बस्ती में किराए का कमरा लेकर रह रहा था। पुष्पेंद्र के साथ उसका भांजा चंदन भी रहता था। दोनों मामा-भांजे कस्बे की किसी इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर काम करते थे। लेकिन पुष्पेंद्र ने अज्ञात कारणों के चलते सुसाइड कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक पुष्पेंद्र अपने काम को निपटा कर कमरे पर आ गया था जहां उसने घर के जीने के पास लगे खिड़की में पहले तोलिया से अपनी गर्दन को बांध लिया और उसके बाद जहर पी लिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुष्पेंद्र के साथ रह रहा उसका भांजा चंदन जब अपना काम को खत्म करके वापस कमरे पर लौटा तब उसे पुष्पेंद्र मृत अवस्था में मिला। चंदन की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुष्पेंद्र के पास जहरीली दवा और एक कॉपी और पेन भी मिले हैं। जिस कॉपी के एक पेज पर लिखा है प्रियांशी मुझे माफ करना फिलहाल अभी तक पता नहीं पढ़ पाया है कि उक्त प्रियांशी कौन है और कहां की है खनियाधाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है फिलहाल खनियाधाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रियांशी मुझे माफ करना यह लिखकर 20 वर्षीय पुष्पेंद्र कुशवाह ने घर में लगाई फांसी युवक की मौत / Shivpuri News




