, ,

वन विभाग ने पत्थर का अवैध उत्खनन एवं परिबहन करते ट्रैक्टर और टर्बो की जप्त चालक फरार, मामला दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर खनियांधाना से है जहां वन बिभाग खनियांधाना की अवैध उत्खनन कर्ताओ पर एक के बाद एक कार्यवाही देखने को मिल रही है वही रेंजर अनुराग तिवारी के निर्देश पर खनियांधाना डिप्टी रेंजर रवि शंकर पटेरिया ने खनियाधाना वन क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कसई खदान से वन विभाग की टीम ने मुखविर की सूचना पर अबैध उत्खन्न करते एक ट्रेक्टर और टर्बो को पकड़ा है पत्थर का अबैध उत्खन्न कर रहा था जैसे ही बन बिभाग की टीम को अबैध उत्खनन करता ने देखा तो पत्थर से भरी टर्बो और ट्रेक्टर को मोके पर छोड़ कर फरार हो गए फिलहाल खनियाधाना वन विभाग की टीम ने पत्थर का अवैध उत्खनन कर रहे ट्रैक्टर और टर्बो को पकड़ कर खनियाधाना सब रेंज में लाकर रखा है जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि खनियाधाना वन विभाग को कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि एक ट्रैक्टर और टर्बो रोज वन क्षेत्र में अवैध उत्खनन कर रहा है ट्रैक्टर टर्बो को पकड़कर खनियाधाना डिप्टी रेंजर रविशंकर पटेरिया ने वन अधिनियम के अंतर्गत अवैध उत्खनन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर और टर्बो से कई दिनों से अबैध उत्खन्न और परिवहन किया जा रहा था जिसकी सूचना वन विभाग को लगातार मिल रही थी तब वन विभाग ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और अबैध उत्खन्न करता माफियों पर कार्यवाही की गई।


संबंधित खबरें