शिवपुरी। शिवपुरी के ग्राम कोटानाका में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोगों ने एक—दूसरे की लाठी, लात—घूसों से मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार पदम पुत्र भागीरथ यादव 30 वर्ष व शिशुपाल पुत्र नारायणसिंह यादव 24 वर्ष में रंजिश चली आ रही है। इसी रंजिश के चलते बीते रोज शाम के समय दोनों में कहा—सुनी हो गई। कहा—सुनी इतनी अधिक बढ़ी कि दोनों ने एक—दूसरे की मारपीट करना शुरू कर दी। मारपीट होते देख दोनों पक्षों के लोग आ गए और उन्होंने भी एक—दूसरे की लाठी—डंडों से मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने पदम की शिकायत पर शिशुपाल, कल्ला व रामस्वरूप यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है वहीं शिशुपाल की शिायत पर पदम यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।






Be First to Comment