शिवपुरी। जिले के कोलारस में पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो से अवैध देशी पिस्टल और 5 जिंदा राउंड बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से चार युवकों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 22-23 अगस्त की रात कस्बा गश्त के दौरान फोरलेन स्थित भड़ौता पुल के नीचे एक सुनसान जगह पर संदिग्ध बोलेरो क्रमांक MP39C3974 खड़ी दिखाई दी। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें बैठे चार युवकों के पास से एक अवैध देशी पिस्टल और 5 जिंदा राउंड बरामद हुए।
पुलिस ने आरोपियों की पहचान राजपाल सिंह, सचिन पाल, नीतू गुर्जर और जसपाल के रूप में की है। पूछताछ में आरोपियों के पास हथियार का कोई लाइसेंस नहीं मिला। पुलिस ने पिस्टल, कारतूस और बोलेरो वाहन को जब्त कर चारों आरोपियों को धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। जब्त सामान और वाहन की कुल कीमत करीब 8.50 लाख रुपये बताई गई है।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति और एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में निरीक्षक पुनीत बाजपेयी सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।







Be First to Comment