Press "Enter" to skip to content

बिजली के खंबे पर चढ़े युवक की दर्दनाक मौत:भाई ने पड़ोसी गांव के युवकों पर लगाए आरोप / Shivpuri News

शिवपुरी जिले के खनियाधाना के ग्राम पहाड़पुर पंचगुला में बिजली को सुधारने खंबे पर चढ़े युवक की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक रामकुमार यादव (26) के भाई बृजेन्द्र यादव ने पड़ोसी गांव पहाड़पुर के रहने वाले सुंदर यादव और बुन्देल यादव पर आरोप लगाते हुए बताया कि उसका बड़ा भाई रामकुमार यादव घर पर ही थी तभी यह दोनों और इनके साथ दो अन्य लोग रामकुमार को बुलाने आए थे परन्तु रामकुमार यादव ने जाने से मना कर दिया। परन्तु रामकुमार को डिस्क ले आने के वहाने बुला लिया गया। रामकुमार के साथ उसका चहेरा भाई सुरेंद्र और उसके चाचा रमाकांत भी गए हुए थे। जहां सुंदर और बुन्देल ने रामकुमार को जबरदस्ती ख़म्बे यह कहकर चढ़ा दिया कि उनके पास परमिट है। लेकिन रामकुमार जब खंबे पर चढ़ा तब खंबे में बिजली नहीं दौड़ रही थी परन्तु एकाएक किसी ने बिजली चालू कर दी जिससे रामकुमार खंबे के ऊपर ही चिपका रह गया।

रामकुमार के भाई बृजेन्द्र का कहना है सुंदर यादव मोबाईल टॉवर पर काम करता है और बुन्देल यादव पहाड़पुर में चक्की चलाता है दोनों को बिजली की ज्यादा आवश्यता थी इसी के चलते उन्होंने परमिट मिलने का झूँठ बोलकर उसके भाई को खंबे पर चढ़ा दिया जिससे रामकुमार की जान चली गई। खनियाधाना पुलिस ने मर्ग कायम कर रामकुमार के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!