शिवपुरी। शिवपुरी जिले के ग्राम विजरावन बमोहर के पास खेत की मेढ़ को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार लखुमान लोधी पुत्र लल्ली 78 वर्ष निवासी विजरावन बमोहर ने बताया कि वह अपने खेत पर था तभी वहां कुंदनलाल, विजय, बृजेश, अभिषेक लोधी आए और खेत की मेढ को लेकर विवाद करने लगे। जब मैंने समझाया तो गाली—गलौंज कर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।






Be First to Comment