शिवपुरी। आवश्यक रखरखाव का कार्य किए जाने हेतु 33 के.व्ही. नोहरीकला,भैंसाना, रोनाखेड़ी, जसराजपुर एवं 11 के.व्ही. कमलागंज फीडर पर 11 जुलाई को विद्युत प्रवाह बंद रहेगा।
उक्त 33 के.व्ही. नोहरीकला,भैंसाना, रोनाखेड़ी एवं जसराजपुर फीडर के बंद रहने से सुबह 09 बजे से शाम 4 बजे तक उक्त 33/11 के.व्ही.उपकेन्द्रों से जुड़े समस्त क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। इसी प्रकार फीडर के बंद रहने से सुबह 09 बजे से दोपहर 3 बजे तक बैंक कॉलोनी, बाबू क्वार्टर, नवग्रह मंदिर एवं आसपास क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।






Be First to Comment