शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के आने वाले हरिपुर में प्लॉट की रजिस्ट्री न कराने पर महिला को उसकी सास, पति व देवर ने कपड़े उताकर पीटा। वहीं मौके पर घटना देख रहा महिला का 3 साल का बच्चा मां को बचाने दौड़ा और दादी से मारने लगा। उधर महिला के पति का कहना है कि उसकी पत्नी 10 हजार रूपए की मांग को लेकर हंगामा कर रही थी। मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सविता का कहना है कि डेढ़ साल पहले लिए प्लॉट की किस्त भरने और अपने बच्चों को अच्छे स्कूलों में पढ़ाने के लिए मैंने मजदूरी भी शुरू कर दी। धीरे-धीरे करके मैंने जमीन की किस्तें भी भर दीं। अब सिर्फ 1-2 महीने की किस्त ही बाकी थी, जिसके बाद रजिस्ट्री हो जाती।
सविता ने बताया कि प्लॉट की रजिस्ट्री उसका पति तुलसी अपने नाम कराना चाहता था। क्योंकि ऐसा होते ही वो जमीन को बेच देता और बच्चों को पढ़ाने का मेरा सपना भी कभी पूरा नहीं होता। इसलिए मैं प्लॉट की रजिस्ट्री पति के नाम नहीं कराना चाहती थी।
जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम नहीं कराने से खफा महिला के पति तुलसी ने अपनी मां और भाई प्रह्लाद के साथ मिलकर सविता को खूब पीटा। वे सविता के कपड़े उतारकर जमीन पर गिरा-गिरा कर मार रहे थे। इस दौरान सविता का 3 साल का बेटा भी मां को बचाने के लिए दौड़ा और जाकर दादी को एक हाथ मार दिया।
इसके बाद भी आरोपियों ने महिला को पीटना बंद नहीं किया, तो वह रोते हुए मां को छोड़ने की मिन्नतें करने लगा। इस दौरान महिला का छोटा बेटा भी साइड में खड़े होकर सिसकियां भरते हुए मां को पिटते हुए देख रहा था। आखिर में सविता ने पत्थर उठा लिया और हाथ उठाने पर मारने की धमकी दी, तब कहीं जाकर आरोपियों ने पिटाई बंद की।
सविता के पति तुलसी केवट का कहना है कि उसकी पत्नी उससे दस हजार रुपए मांग कर रही थी। इसी के चलते उसने घर में हंगामा कर दिया। वह अपने आप को आग लगाना चाहती थी। कोलारस थाना प्रभारी मनीष शर्मा का कहना है महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।






Be First to Comment