शिवपुरी। खनियांधाना थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम हुकुमपुर में जेठ के लड़कों ने चाची की मारपीट कर दी। मारपीट के बाद महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई लेकिन उनकी किसी ने भी सुनवाई नहीं की। जिस पर वह आज एसपी आफिस आई और अपनी फरियाद सुनाई।
एसपी आफिस आई राधा ने बताया कि बीते रोज वह अपने खेत पर थी तभी वहां जेठ के लड़के कमरसिंह, रतिसिंह सहित फूलसिंह, रति, मुसाब व पूजा बाई आए और कहने लगे कि तुमने हमारी तार फेंसिंग उखाड़ी है। जिस पर राधा ने मना किया तो उसकी मारपीट कर दी। मारपीट के बाद महिला थाने पहुंची लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद वह शिवपुरी एसपी आफिस आई और अपनी फरियाद सुनाई।






Be First to Comment