Press "Enter" to skip to content

फांसी लगाकर की आत्महत्या:75 साल के बुजुर्ग ने नाड़े से फांसी लगाई, मौत / Shivpuri News

शिवपुरी। भौंती थाने के तिंधारी के मजरा हरपुरा में 75 साल के बुजुर्ग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बहू सोकर उठी तो ससुरा फंदे पर लटके मिले। शव पेटीकोट के नाडे के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक मन्नूलाल (75) पुत्र हरदास लोधी निवासी तिंधारी मजरा हरपुरा ने 7-8 जुलाई की दरम्यानी की रात फांसी लगाकर जान दे दी है।

मृतक मन्नूलाल लोधी को लकवा मार गया था। संभवत: बीमारी के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि सुबह 6.30 बजे बहू सोकर उठी तो ससुर फंदे पर लटके मिले। मन्नूलाल ने पेटीकोट के नाडे का फंसा बनाकर फांसी लगाई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!