Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी, पोहरी और करेरा से वोटिंग:पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री सुरेश धाकड़ ने किया मतदान, अब तक शिवपुरी जनपद में 73.76% मतदान / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत जिले में 3 चरणों में निर्वाचन होना है। दो चरण के मतदान हो चुके हैं। जबकि तीसरे चरण का मतदान आज शुक्रवार 8 जुलाई को हुआ। आज 8 जुलाई को पोहरी, करेरा और शिवपुरी विकासखंड में मतदाता मतदान किया। पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री सुरेश धाकड़ “राठखेड़ा” ने अपने गांव राठखेड़ा में मतदान किया।

शिवपुरी जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आख़री चरण के मतदान में 1 बजे तक हुए मतदान का प्रतिशत।

शिवपुरी जनपद

पुरुष – 72.51 प्रतिशत महिला – 75.20 प्रतिशत कुल मतदान का प्रतिशत – 73.76

पोहरी जनपद

पुरुष – 71.08 प्रतिशत महिला – 76.63 प्रतिशत कुल मतदान का प्रतिशत – 73.66

करैरा जनपद

पुरुष – 64.59 प्रतिशत महिला – 70.88 प्रतिशत कुल मतदान का प्रतिशत – 67.54

पोहरी में 79, करेरा में 66 और शिवपुरी में 74 ग्राम पंचायतों में पोहरी में 210, करेरा में 221 और शिवपुरी में 208 मतदान केंद्र सहित कुल 639 मतदान केंद्रों पर आज मतदाता वोट डालेंगे। इन मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था की भी पर्याप्त निगरानी की गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय कुमार सिंह ने मतदान केंद्रों की निगरानी के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं जो लगातार अपने अपने क्षेत्र में मतदान व्यवस्था पर निगरानी कर रहे हैं। मतदान आज सुबह 7 बजे से शुरू होकर 3 बजे तक मतदान हुआ। हालांकि, जिन मतदान केंद्रों पर मतदाता हैं, उन्हें टोकन दिए जा रहे हैं। टोकन के अनुसार ही मतदाता वोटिंग कर सकेंगे। पोलिंग बूथ के मुख्य गेट भी बंद किए जा रहे हैं।

आज होने वाले मतदान में शिवपुरी के 25 वार्ड के 113867 करैरा में 25 वार्ड में 125677 और पोहरी में 22 वार्ड के 120063 मतदाता है। सरपंच पद के शिवपुरी में 373, करेरा 467 और पोहरी में 488 अभ्यर्थी मैदान में हैं। इसमें जनपद सदस्य के लिए शिवपुरी 148, करैरा 153 और पोहरी में 134 अभ्यर्थी है। जिला पंचायत के 248 में से कुल 9 वार्डों के 83 अभ्यर्थी हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!