शिवपुरी। शिवपुरी जिले की ग्राम पंचायत एचबाड़ा में चल रहे चुनाव में मतदान करने आए तीन बाइक सवार युवक घायल हो गए। इन बाइक सवार युवकों में दूध के टैंकर ने टक्कर मार दी थी। घायल बाइक सवारों में से दो जयपुर में काम करते हैं वह चुनाव में वोट डालने के लिए आए हुए थे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार नीरज पुत्र रामकिशन आदिवास निवासी एचबाड़ा 19 वर्ष व दिनेश पुत्र गंगाराम जाटव 20 वर्ष निवास खांदी हाल निवासी जयपुर, नतेश पुत्र शिवलाल निवासी खांद हाल निवासी जयपुर वोट डालने के लिए आए हुए थे। यह मतदान करने के बाद तीनों बाइक से अपने घर जा रहे थे तभ एचबाड़ा के पास दूध के टैंकर ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक पर सवार तीनों लोग जमीन पर गिर गए और चोटिल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।






Be First to Comment